फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा के दौरान पहनें इस रंग के कपड़े, ट्रेंड से हिसाब से हों तैयार

Tue, 14 Nov 2023 10:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोवर्धन पूजा को अन्नकूट उत्सव भी कहा जाता है। इस दिन महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी अच्छे से तैयार होते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Govardhan Puja 2023 - फोटो : amar ujala
Govardhan Puja 2023: धनतेरस के दिन से पांच दिन के दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। धनतेरस के बाद, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इन पांच दिनों तक घरों में उत्सव जैसा माहौल रहता है। इन पांचों दिनों की अलग-अलग मान्यताएं हैं। अगर बात करें गोवर्धन पूजा की तो इस बार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से प्रारंभ हो रही है। इस तिथि का समापन 14 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर होगा।

उदयातिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा 14 नवंबर मंगलवार को होगी। इस दिन महिलाएं गाय की पूजा करती हैं। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट उत्सव भी कहा जाता है। इस दिन महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी अच्छे से तैयार होते हैं। गाय के साथ इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा भी की जाती है। उनको प्रसन्न करने के लिए आपको इस दिन की पूजा में खास रंग पहनना चाहिए। आज हम आपको पूजा के लिए खास रंग और आप किस तरह के कपड़े पहन सकते हैं, इसके बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
Govardhan Puja 2023 - फोटो : instagram
बेहद शुभ है ये रंग

अगर बात करें गोवर्धन पूजा की तो इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है और मान्यता है कि श्रीकृष्ण को पीला रंग काफी प्रिय है। ऐसे में आप गोवर्धन पूजा के दिन पीले रंग के ही कपड़े पहनें। इससे भगवान प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामना पूरी होगी। 
विज्ञापन

3 of 7
Govardhan Puja 2023 - फोटो : instagram
धोती कुर्ता

ये पारंपरिक भारतीय परिधान है। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन आप इसी तरह का धोती कुर्ता पहन सकते हैं। 

4 of 7
Govardhan Puja 2023 - फोटो : instagram
कुर्ता पायजामी 

वैसे तो ज्यादातर लोग कुर्ता जींस के साथ पहनते हैं लेकिन अगर आप गोवर्धन पूजा के दिन इस तरह का कुर्ता पायजामी पहनेंगे तो आप काफी हैंडसम लगेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
yellow kurta - फोटो : instagram
अनारकली सूट  

इस तरह का अनारकली सूट देखने में काफी प्यारा लगता है। अगर आप इसके साथ दुपट्टा लेंगी तो आपका लुक और खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
yellow kurta - फोटो : instagram
पीला सूट

पूजा के हिसाब से इस तरह का पीला सूट आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। इसके अलावा ये पहनने में काफी आरामदायक होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जान्हवी कपूर की साड़ी - फोटो : instagram/jahnvikapoor
साड़ी

आप अगर साड़ी पहनने का प्लान कर रही है तो पीले रंग की ऐसी साड़ी एक परफेक्ट विकल्प है। इसके अलावा आप चाहें तो सिल्क की साड़ी भी पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें