टीवी की सबसे संस्कारी और सुशील बहू गोपी को भारत में हर घर में लोग जानते हैं। 'साथ निभाना साथिया' नाम के धारावाहिक से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जिया मानेक 'गोपी बहू' के नाम से मशहूर हैं। हाल ही में आया जिया का ट्रेडिशनल लुक हमे बेहद पसंद आया है। जिससे आपको भी विंटर शादी सीजन के लिए जरूर फैशन आईडिया मिल जाएंगे क्योंकि गोपी बहू का ये ब्राइडल लुक थोड़ा हटके है।
विज्ञापन
2 of 4
Reynu Taandon Couture Collection के ब्राइडल कलेक्शन के लिए जिया ने फोटोशूट कराया है। दुल्हन के सिग्नेचर रंग से हटकर जिया ने कुछ अलग ट्राई किया है। ये ब्राइडल लहंगा लाल नहीं बल्कि भूरे रंग का है। आमतौर पर सभी दुल्हनें लाल, गुलाबी या मैरून रंग के जोड़े में तैयार होती हैं। लेकिन अगर आप अपनी शादी में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो जिया के लुक से टिप्स ले सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 4
भूरे रंग के लहंगे में सजी जिया मानेक के ब्राइडल अटायर पर ब्लॉक प्रिंट किया गया है, जो दुल्हन के कपड़े पर कम ही देखने को मिलता है। मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टे पर भी वैसा ही प्रिंट है।
जिया यानी गोपी बहू के ब्राइडल अवतार में ज्वेलरी काफी आकर्षक है। जिया ने हाथ में बेहद खूबसूरत सुनहरे कलीरे पहने हैं, जिसे देखकर आप भी वैसे ही कलीरे पहनना चाहेंगी। मांग टीका, नथ और नेकलेस भी अलग है। भूरे रंग के अटायर के साथ बेहद लाइट न्यूड मेकअप में गोपी बहू साधारण और सुंदर लग रही हैं।