एक्टिंग से लेकर बिगबॉस, रेड कारपेट तक का जबरदस्त सफर तय कर चुकी हिना खान अब एक स्टाइल डीवा बनकर सामने आ रही हैं। हिना खान अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस उनके स्टाइल के मुरीद हो गए हैं। उनके स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट में बीते सालों से लेकर अब तक जबरदस्त बदलाव आए हैं और बदलाव भी ऐसे जिन्हे काफी सराहा गया है। मुंबई में हुए टीवी के जगत के गोल्ड अवॉर्ड 2019 में हिना ने अवॉर्ड जीतने के साथ ही अपने फैशन स्टेटमेंट से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया।