Gift Ideas For Fiancée: यदि आपकी सगाई हो गई है, या होने वाली है और त्योहारों के सीजन में आप अपनी मंगेतर को कुछ खास तोहफा देना चाहते हैं तो कुछ अच्छा आउटफिट दें। यहां उसके लिए कुछ विकल्प दिए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 7
होने वाली मंगेतर के लिए परफेक्ट आउटफिट की तलाश? ये विकल्प करेंगे उन्हें इंप्रेस
- फोटो : Adobe
Gift Ideas For Fiancée: अगर आपकी भी सगाई हो गई है या फिर होने वाली है तो आपके मन में भी ये ख्याल आ रहा होगा, कि कैसे अपने मंगेतर की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाएं। ऐसे में आप उन्हें कुछ तोहफा दे सकते हैं। जी हां, तोहफा देकर अपने रिश्ते की शुरुआत करेंगे, तो इससे आपकी बॉन्डिंग और मजबूत होगी।
खासतौर पर अगर आप मंगेतर तो आउटफिट तोहफे में देंगे तो वो इससे अवश्य ही इंप्रेस होंगी। यहां हम आपको कुछ ट्रेंडी आउटफिट के विकल्प दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप अपनी मंगेतर को तोहफे में दे सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
टिश्यू साड़ी
- फोटो : instagram
टिश्यू साड़ी
आज-कल लड़कियों को अलग तरह की साड़ी काफी खूबसूरत लगती है। ऐसे आप अपनी मंगेतर को इस तरह की साड़ी तोहफे में दे सकते हैं। इसे खरीदते समय रंग का ध्यान रखें। इस फैब्रिक में ज्यादातर लोगों को पेस्टल रंग ही ज्याजा फबते हैं। इसलिए कोशिश करें कि इस साड़ी का रंग पेस्टल ही हो और इसका ब्लाउज कॉन्ट्रास्ट में हो, ताकि देखने में और खूबसूरत लगे।
विज्ञापन
3 of 7
साड़ी विद वेस्टर्न टच
- फोटो : instagram
साड़ी विद वेस्टर्न टच
अपनी मंगेतर को कुछ अलग सी साड़ी तोहफे में देना चाहते हैं तो ये बेहतर विकल्प है। ऐसी साड़ी हमेशा प्लेन ही आती है, बस इसके साथ कोर्सेट वाला ग्लैमरस ब्लाउज उन्हें तोहफे में दें। इसे वो जब-जब पहनेंगी तो आपको याद करके इतराएंगी। यदि आपकी मंगेतर इसे पहनने में सहज नहीं हैं तो आप सिंपल ब्लाउज भी उनके लिए बनवा सकते हैं। उनकी सहजता का खास ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है।
4 of 7
सलवार सूट
- फोटो : instagram
सलवार सूट
साड़ी नहीं देना चाहते तो इस तरह का सलवार सूट उन्हें तोहफे में दें। इस तरह का सूट वो अपने मायके में भी पहन सकती हैं। सूट अगर रेडीमेड खरीद रहे हैं तो उनके नाप का खास ध्यान रखें। अगर नाप गलत हुआ तो वो उसे पहन नहीं पाएंगी। इसलिए सूट हमेशा सही नाप का ही दें।
विज्ञापन
5 of 7
इंडो वेस्टर्न आउटफिट
- फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न आउटफिट
कुछ अलग सा आउटफिट यदि आप अपनी मंगेतर को तोहफे में देने क सोच रहे हैं तो इस तरह का थ्री पीस इंडो वेस्टर्न आउटफिट आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकता है। ऐसे इंडो वेस्टर्न आउटफिट ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन भी आसानी से मिल जाते हैं। इसे खरीदते समय भी अपनी मंगेतर की पसंद का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
6 of 7
बॉडीकॉन ड्रेस
- फोटो : instagram
बॉडीकॉन ड्रेस
यदि आपकी होने वाली पार्टनर वेस्टर्न ड्रेस में सहज हैं तो उन्हें इस तरह की बॉडीकॉन ड्रेस तोहफे में दें। ऐसी ड्रेस देखने में काफी कमाल की लगती है। इसे वो उस वक्त भी पहन सकती हैं, जब आप उन्हें पहली डेट पर बुलाएंगे। बॉडीकॉन ड्रेस खरीदते समय उनके बॉडी टाइप का ध्यान अवश्य रखें
इस तरह की शॉर्ट ड्रेस भी आप अपनी मंगेतर को तोहफे में दे सकते हैं। आजकल बारिश का मौसम भी है, तो ऐसी फ्लोरल ड्रेस उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगी। तो बस अपनी मंगेतर के लिए ऐसी ही नी लेंथ मिडी खरीद लें और उन्हें इंप्रेस करें।
नोट- यदि अरेंज मैरिज हो रही है तो पहले अपनी मंगेतर की पसंद जान लें। उन्हें वही कपड़े तोहफे में दें,जिसे पहनकर वो असहज न हों। उनपर अपनी पसंद न थोपें।