Top 5 Traditional Outfit Ideas For Sawan Month: 11 जुलाई से शुरू होने वाले सावन के महीने में इस बार चार सोमवार पड़ेंगे। वैसे तो इस पूरे महीने ही शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारे होते हैं, लेकिन सोमवार को लोग जो लोग व्रत-उपवास करते हैं, वो इस दिन अवश्य ही मंदिर जाकर भोलेनाथ की अराधना करते हैं। मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से भोलेनाथ की अराधना करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
सावन सोमवार का व्रत अविवाहित लड़कियां मुख्य रूप से करती हैं। यदि आप भी सावन में भोलेनाथ की पूजा के लिए मंदिर जाना चाहती हैं तो खास आउटफिट पहनकर जाएं। ध्यान रखें कि मंदिर में आपके कपड़े जगह के हिसाब से होने चाहिए। ऐसे में यदि आप भी सावन के महीने में मंदिर जाना चाह रही हैं तो यहां दिए गए विकल्पों में से चयन करके अपना आउटफिट सिलेक्ट करें।
विज्ञापन
2 of 6
साड़ी
- फोटो : instagram
साड़ी
ये जरूरी नहीं है कि आप सावन में हरे रंग की साड़ी पहनकर मंदिर जाएं। आप लाल रंग की ऐसी बनारसी साड़ी पहनकर भी पूजा के लिए मंदिर जा सकती हैं। साड़ी पहन रही हैं तो इसका पल्लु सही से अटैच करें, क्योंकि खुला पल्लु भीड़ में आपको परेशान कर सकता है। वहीं अपने बालों को भी खुला रखने की जगह मेसी बन बनाएं। मेसी बन के साथ गजरा भी लगा सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
प्लाजो सूट
- फोटो : instagram
प्लाजो सूट
कुछ आरामदायक पहनना है तो साड़ी की जगह प्लाजो सूट कैरी करें। प्लाजो पहनकर आप जमीन पर बैठकर भी पूजा कर सकेंगी। चूड़ीदार पायजामी तो कतई पहनकर मंदिर न जाएं। इससे आपको काफी उलझन होगी। ऐसे में प्लाजो सूट पहनकर मंदिर जाएं। इसके साथ बालों को हल्का कर्ल करके हाफ टाई करें।
4 of 6
शरारा सूट
- फोटो : instagram-Falaq Naazz
शरारा सूट
शरारा सूट देखने में काफी अच्छा लगता है और आज-कल तो ये काफी ट्रेंड में भी है। इसी वजह से ये हर लड़की के पास होता भी है। इसलिए आप शिवालय शरारा सूट पहनकर भी जा सकती हैं। पीला रंग होता भी काफी शुभ है, इसलिए आप ऐसा पीले रंग का शरारा पहनकर मंदिर जाएं।
विज्ञापन
5 of 6
कुर्ता और पैंट
- फोटो : instagram
कुर्ता और पैंट
कुछ हल्का लेकिन क्लासी लुक कैरी करना चाहती हैं तो हरे रंग की पैंट और उसके साथ का कुर्ता भी आप कैरी कर सकती हैं। ऐसे आउटफिट के साथ अपने बालों को हाफ टाई करें, ताकि आपके खुले बाल बार-बार आपको परेशान न करें। इसके साथ पैरों में फ्लैट्स ही पहनें।
अब बारी आती है आउटफिट के रंग की तो ध्यान रखें शिव मंदिर में कभी भी काले और नीले कपड़े पहनकर नहीं जाने चाहिए। कोशिश करें कि आपका आउटफिट हरे रंग का हो। यदि हरा आउटफिट नहीं है तो उसकी जगह पीला, लाल, गुलाबी जैसे रंगों को आप पहन सकते हैं। बस काले-नीले से परहेज करें।