फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की इस अभिनेत्री ने स्टाइलिश मास्क पहन शेयर की तस्वीर, ट्रोल होने पर कुछ यूं दिया जवाब

Fri, 12 Jun 2020 05:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पारदर्शी मास्क लगाएं जिया मानेक - फोटो : instagram
कोरोना महामारी के लगातार फैलते जाने के कारण लोगों की दिनचर्या में बहुत से बदलाव हो गए हैं। हाथों को साफ करने के साथ ही बाहर से आने पर भी बहुत सारी साफ-सफाई के नए नियम बना दिए गए हैं। इसी के साथ मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में फैशन जगत इससे अछुता कैसे रह सकता है। तरह-तरह के डिजाइनर मास्क के साथ लोग तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं। लेकिन जब टीवी की इस अभिनेत्री ने स्टाइलिश मास्क में तस्वीरें शेयर की तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 


 
विज्ञापन

2 of 6
जिया मानेक
दरअसल, टीवी की अभिनेत्री जिया मानेक जिन्होने गोपी बहू के रूप में साथ निभाना साथिया में काम किया था और घर-घर गोपी बहू को मशहूर कर दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पारदर्शी और स्टाइलिश मास्क में कुछ तस्वीरें शेयर की थी। 


 
विज्ञापन

3 of 6
पारदर्शी मास्क लगाएं जिया मानेक - फोटो : instagram
जिसे देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। यूजर्स ने जिया की इन तस्वीरों को देख पूछ लिया कि इस मास्क से कोरोना आएगा तो नहीं। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि ये मास्क उसी तरह से यूजलेस है जैसे उन्होने सीरियल साथ निभाना साथिया में लैपटॉप को धो दिया था। 


 

4 of 6
जिया मानेक - फोटो : instagram
हालांकि जिया इन तस्वीरों काफी खूबसूरत दिख रही हैं। और फैशन के एंगल से उनका लुक काफी इंट्रेस्टिंग है। लेकिन यूजर के इस तरह से कमेंट करने के बाद जिया ने एक बार फिर बहुत सी स्टाइलिश मास्क में तस्वीर शेयर की। जिसमें लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
डिजानर मास्क लगाएं जिया मानेक - फोटो : instagram
जिया ने एक बार फिर स्टाइलिश मास्क में तस्वीरें शेयर की हैं। और ट्रोलर को करारा जवाब दिया कि उन्हें स्टाइलिश मास्क लगाने का सही तरीका पता है। ग्रीन रंग की इस शर्ट ड्रेस के साथ बटरफ्लाई वाला मास्क लगाए वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिजानर मास्क लगाएं जिया मानेक - फोटो : instagram
जिया ने हर मास्क को स्टाइलिश तरीके से ड्रेस के साथ कैरी किया है। जिसे देख लड़कियां मास्क को स्टाइलिश तरीके से लगाने का फैशन टिप्स ले सकती हैं। हाई मेसी बन और व्हाइट शर्ट के साथ कलरफुल स्कार्फ और लाइनिंग मास्क लगाए जिया का लुक आकर्षक दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें