फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion : गर्मियों में दिखना है कूल तो रणवीर सिंह से लें टिप्स

Tue, 28 Feb 2023 11:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपनी ट्रिप पर कूल दिखने के लिए आप रणवीर सिंह से टिप ले सकते हैं। आइए देर ना करते हुए आपको रणवीर सिंह के बेस्ट लुक दिखाते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
रणवीर सिंह - फोटो : instagram
Fashion : बैंड बाजा बारात से अपनी पहचान बनाने वाले रणवीर सिंह ने लोगों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी है। रणवीर को फिल्म जगत में काफी एनर्जेटिक एक्टर के रूप में गिना जाता है। लोगों को रणवीर का चुलबुला अंदाज काफी पसद आता है। वो आए-दिन सुर्खियों में बने रहते हैं, कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी अपने लुक्स की वजह से। लोगों को उनके कई लुक पसंद आते हैं, तो कई फोटोज की वजह से वो ट्रोल हो जाते हैं।

सोशल मीडिया पर रणवीर काफी एक्टिव रहते हैं। अगर आप भी कहीं घूमने जा रहे हैं, और इस दुविधा में हैं कि ट्रिप पर किस तरह के कपड़े पहनें तो ये खबर आपके लिए है। ट्रिप पर जाने से पहले आप रणवीर सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डाल सकते हैं। अपनी ट्रिप पर कूल दिखने के लिए आप रणवीर सिंह से टिप ले सकते हैं। आइए देर ना करते हुए आपको रणवीर सिंह के बेस्ट लुक दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
कलरफुल शर्ट के साथ पहनें जींस - फोटो : instagram
कलरफुल शर्ट के साथ पहनें जींस

अपनी ट्रिप पर कूल दिखने के लिए आप कलरफुल शर्ट के साथ डैमेज डेनिम जींस पहन सकते हैं। अगर आप इसके साथ एक हैट और चश्मा पहनेंगे तो आपका लुक आर अच्छा लगेगा। इस आउटफिट के साथ जूतों का खास ध्यान रखें। 
विज्ञापन

3 of 7
हाफ स्लीव शर्ट के साथ पहनें जींस - फोटो : instagram
हाफ स्लीव शर्ट के साथ पहनें जींस

इस तरह की पीले रंग की शर्ट आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है। डेनिम जींस और सफेद शूज आपके इस लुक को पूरा करेंगे। वहीं इस आउटफिट के साथ भी हैट और चश्मा लगाएं। 

4 of 7
लोअर-टी शर्ट पहन कर दिखें कूल - फोटो : instagram
लोअर-टी शर्ट पहन कर दिखें कूल

अगर आप जींस पहनने में कंफर्टेबल नहीं हैं तो स्पोर्टस शूज के साथ ऐसे लोअर और टी-शर्ट पहन सकते हैं। इसके साथ जींस के कपड़े की ही हैट बेस्ट रहेगी।
विज्ञापन

5 of 7
ब्लैक एंड व्हाइट लुक - फोटो : instagram
ब्लैक एंड व्हाइट लुक

गर्मियों में रात की पार्टी के लिए ये एक बेस्ट लुक हो सकता है। इसके लिए आप हाफ स्लीव शर्ट के साथ ब्लैक जींस पहन सकते हैं। हाथों में ब्लैक रंग की ही घड़ी भी पहनें। 
विज्ञापन

6 of 7
जींस-टीशर्ट है बेस्ट ऑप्शन - फोटो : instagram
जींस-टीशर्ट है बेस्ट ऑप्शन

अगर आप कूल के साथ-साथ स्मार्ट दिखना चाहते हैं तो किसी भी तरह की टीशर्ट के साथ जींस पहन सकते हैं। अगर टीशर्ट स्लीवलेस हो तो और ही अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सबसे अलग रहेगा ये लुक - फोटो : instagram
सबसे अलग रहेगा ये लुक

अगर आप ट्रिप पर कुछ अलग सा पहनना चाहते हैं तो इस तरह की रंगबिरंगी शर्ट के साथ पैंट पहन सकते हैं। इसके साथ ब्लैक एंड व्हाइट चश्मा काफी अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें