फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NMACC में इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना देसी लुक, देखकर आप भी लें टिप्स

Tue, 04 Apr 2023 10:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही देशी और विदेशी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कल्चरल सेंटर की लॉन्चिंग में देसी लुक में अपना जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
1 of 7
NMACC Event - फोटो : instagram
Traditional Outfit Looks : नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की लॉन्चिंग काफी बड़े स्तर पर हो गई है। इस लॉन्चिंग के दौरान तीन दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम हुए। जिसमें शरीक होने के लिए देश-विदेश से तमाम हस्तियां शिरकत करने पहुंची थीं। पूरे अंबानी परिवार ने इस कार्यक्रम में अपना जलवा बिखेरा। इसके अलावा भारत के कई बड़े सितारे वहां एक से बढ़ एक आउटफिट पहने नजर आए।

इन तीन दिनों में एक दिन सभी महिलाएं एथनिक वियर पहन कर इवेंट में पहुंची थी। इस दौरान ज़ेंडया और गीगी हदीद ने भी साड़ी पहन कर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। दोनों साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। इसके साथ ही भारत की कई अभिनेत्रियां भी साड़ी पहन कर जब रेड कारपेट पर उतरीं तो उन्हें देखकर हर कोई एक दम हैरान हो गया। वो बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही देसी और विदेशी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कल्चरल सेंटर की लॉन्चिंग में देसी लुक में अपना जलवा बिखेरा।
विज्ञापन

2 of 7
NMACC Gala - फोटो : instagram
गीगी हदीद

अमेरिकी मॉडल गीगी हदीद ने इस कार्यक्रम में अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी वाला ब्लाउज पहना था। अपने लुक को उन्होंने सोने के कंगन, हाई हील्स बैली, डायमंड स्टड और मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया था।
विज्ञापन

3 of 7
NMACC Event - फोटो : instagram
ज़ेंडया

स्पाइडरमैन फेम ज़ेंडया का साड़ी लुक बेहद प्यारा था जिसे राहुल मिश्रा ने डिजाइन किया था। सितारों से सजी नीली रंग की इस साड़ी के साथ उन्होंने गोल्डन ब्रालेट ब्लाउज पहना था। मेसी बन, न्यूड मेकअप में वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। 

4 of 7
NMACC Event - फोटो : instagram
रेखा

रेखा को हर इवेंट में साड़ी पहने ही देखा जाता है। कल्चरल सेंटर की लॉन्चिंग के दौरान वो ग्रीन रंग की साड़ी पहन की सामने आई थीं। रेखा ने कांजीवरम साड़ी के साथ फ्लोरल ब्रोकेड पैटर्न वाला फुल-स्लीव ब्लाउज़, एक एम्बेलिश्ड पोटली बैग, एक चोकोर नेकलेस, एक माथा पट्टी, झुमके, चूड़ियां, ब्रेसलेट और अंगूठियां और ग्लॉसी मेकअप कैरी किया था। 
विज्ञापन

5 of 7
NMACC Event - फोटो : instagram
सुहाना खान

सुहाना खान के साड़ी लुक भी बेहद कमाल के होते हैं। इस इवेंट में वो सीक्विन साड़ी पहन कर आईं थीं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हाई हील्स वाली बैलीज, झुमके, न्यूड लिपस्टिक, विंग्ड आईलाइनर, काजल और ब्लश लगाया था। 
विज्ञापन

6 of 7
NMACC Event - फोटो : instagram
शरवरी वाघ

व्हाइट रंग की रफल वाली साड़ी में शरवरी वाघ बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। इसका ब्लाउज काफी स्टाइलिश था। मोती वाला हैवी वर्क का ब्लाउज उनके ऊपर काफी प्यारा दिख रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
NMACC Event - फोटो : instagram
श्रद्धा कपूर 

ब्लैक साड़ी में श्रद्धा का अंदाज काफी प्यारा लग रहा था। कलमकारी प्रिंट की साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने हाई हील्स, कुंदन चोकर, कान के स्टड, ब्रेडेड हेयरडू, एक काली बिंदी, न्यूड लिपस्टिक कैरी की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें