समर वेकेशन शुरू होने वाले हैं। अब तक आपने वेकेशन डेस्टिनेशन, टिकट और बाकि तैयारियां कर ली होंगी। अगर कपड़ों की शॉपिंग बची है तो अच्छी बात है। टूर पर कपड़े काफी महत्वपूर्ण होते हैं। आप कहां जा रहे हैं और वहां का मौसम कैसा का इस बात का खास ध्यान रकते हुए आपको कपड़े रखने होते हैं। साथ ये भी जरुरी है की आपके वेकेशन टूर क्लॉथ थोड़े स्टाइलिश हों ताकि तस्वीरें खूबसूरत आ सकें। फिक्र ना करें इन फैशन दिवाज को देखकर आपको सब आईडिया मिल जाएगा।