फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gen-Z Outfit Ideas: जेन जी का स्ट्रीट स्टाइल, कूल दिखने और कंफर्टेबल रहने के लिए आप भी ले सकते हैं टिप्स

Sun, 26 Apr 2026 12:01 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gen Z Outfit Ideas Female: जेन जी का स्टाइल न सिर्फ देखने में स्टाइलिश लगता है, बल्कि ये काफी कंफर्टेबल भी होता है। इसलिए हम आपको यहां बताएंगे, कि आजकल नयी पीढ़ी किस तरह के कपड़े पहनना पसंद करती है। 
विज्ञापन
1 of 6
जेन जी का स्ट्रीट स्टाइल - फोटो : AI
Gen Z Outfit Ideas Female:  आज की जेन जी फैशन को लेकर काफी जागरूक और एक्सपेरिमेंटल है। उनके लिए स्टाइल सिर्फ ट्रेंड फॉलो करना नहीं, बल्कि अपनी पहचान को दिखाना भी है। खासकर फीमेल फैशन में कंफर्ट और कूलनेस का कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। 

ढीले-ढाले कपड़े, सॉफ्ट फैब्रिक और स्ट्रीट स्टाइल इंस्पायर्ड आउटफिट्स आज की युवतियों की पहली पसंद बन चुके हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और फैशन इन्फ्लुएंसर्स के चलते यह ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है। 

जेन जी ऐसी ड्रेसेस चुनती है जो न सिर्फ देखने में स्टाइलिश हों, बल्कि पूरे दिन आराम भी दें। यही कारण है कि ओवरसाइज फिट, रिलैक्स्ड सिल्हूट और मिक्स-मैच स्टाइलिंग आज के फैशन का अहम हिस्सा बन गए हैं। अगर आप भी कूल और कंफर्टेबल लुक चाहती हैं, तो जेन जी के ये आउटफिट आइडियाज आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
जेन जी का स्ट्रीट स्टाइल - फोटो : AI
ओवरसाइज आउटफिट्स 

ओवरसाइज टी-शर्ट्स, शर्ट्स और हुडीज आज के जेन जी फैशन में सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। ये आउटफिट्स न सिर्फ स्टाइलिश दिखते हैं बल्कि पहनने में बेहद आरामदायक भी होते हैं। इनका रिलैक्स्ड फिट पूरे दिन कंफर्ट देता है और इन्हें डेनिम, शॉर्ट्स या स्कर्ट के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है, जिससे एक कूल स्ट्रीट लुक तैयार होता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
जेन जी का स्ट्रीट स्टाइल - फोटो : AI
बैगी जींस और वाइड-लेग पैंट्स

बैगी जींस और वाइड-लेग पैंट्स 90s फैशन की वापसी के साथ फिर से ट्रेंड में आ गए हैं। हाई-वेस्ट और लूज फिट स्टाइल आज की लड़कियों की पहली पसंद बन चुका है। इन्हें क्रॉप टॉप या फिटेड टॉप के साथ पहनकर एक बैलेंस्ड और ट्रेंडी लुक बनाया जा सकता है, जो कैजुअल और स्टाइलिश दोनों लगता है।

 

4 of 6
जेन जी का स्ट्रीट स्टाइल - फोटो : instagram
क्रॉप टॉप और लेयरिंग स्टाइल

क्रॉप टॉप को ओपन शर्ट या जैकेट के साथ पहनना जेन जी के बीच काफी पॉपुलर है। लेयरिंग से आउटफिट में डेप्थ और स्टाइल दोनों बढ़ जाते हैं। यह स्टाइल हर मौसम में फिट बैठता है और एक फ्रेश व मॉडर्न लुक देता है, जिसे आसानी से कॉलेज या आउटिंग में कैरी किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
जेन जी का स्ट्रीट स्टाइल - फोटो : Adobe stock
फुटवियर और एक्सेसरीज

सही फुटवियर और एक्सेसरीज किसी भी लुक को पूरा करते हैं। स्नीकर्स, प्लेटफॉर्म शूज और चंकी सैंडल्स जेन जी के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। इसके साथ कैप, स्लिंग बैग और सनग्लासेस लुक को और स्टाइलिश बनाते हैं, जबकि मिनिमल ज्वेलरी से एक क्लीन और एलिगेंट फिनिश मिलता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जेन जी का स्ट्रीट स्टाइल - फोटो : इंस्टाग्राम
क्यों पसंद है जेन जी को ये स्टाइल?

जेन जी को यह स्टाइल इसलिए पसंद है क्योंकि यह कंफर्टेबल होने के साथ-साथ रोजमर्रा की जिंदगी के लिए परफेक्ट है। यह जेंडर-न्यूट्रल फैशन को बढ़ावा देता है और सोशल मीडिया व पॉप कल्चर से काफी इंस्पायर्ड है, जिससे यह ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें