फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DIY Fashion Hacks: पुराने कपड़ों से बनाएं ट्रेंडी समर आउटफिट, घर बैठे करें फैशन अपडेट

Sat, 25 Apr 2026 04:23 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Clothes Recycle Ideas: पुराने कपड़ों को रीसायकल करके आप क्रॉप टॉप, श्रग, बैग और समर ड्रेसेस बना सकते हैं। DIY फैशन आइडियाज न सिर्फ पैसे बचाते हैं बल्कि आपके स्टाइल को यूनिक भी बनाते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
पुराने आउटफिट को नया लुक दें - फोटो : aI

Summer Fashion Hacks: आज के दौर में फैशन तेजी से बदल रहा है और हर कोई ट्रेंड के साथ अपडेट रहना चाहता है। लेकिन हर बार नए कपड़े खरीदना न सिर्फ महंगा होता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक है। ऐसे में पुराने कपड़ों को रीसायकल करना एक स्मार्ट और सस्टेनेबल विकल्प बनकर सामने आया है। खासकर गर्मियों के मौसम में, जब हमें हल्के और आरामदायक कपड़ों की जरूरत होती है, तब DIY फैशन आइडियाज आपके बहुत काम आ सकते हैं।

अक्सर हमारे वार्डरोब में ऐसे कपड़े पड़े रहते हैं जिन्हें हम पहनते नहीं, लेकिन फेंकना भी नहीं चाहते। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और मेहनत से आप इन्हें नया लुक दे सकते हैं। यह न सिर्फ आपके पैसे बचाएगा बल्कि आपको एक यूनिक और पर्सनल स्टाइल भी देगा। इसके साथ ही रीसायकल फैशन न सिर्फ आपके पैसे बचाता है बल्कि पर्यावरण को भी सुरक्षित रखता है। 
 
इस लेख में हम आपको कुछ आसान और ट्रेंडी DIY फैशन आइडियाज बताएंगे, जिनकी मदद से आप पुराने कपड़ों को समर-फ्रेंडली आउटफिट्स में बदल सकते हैं। कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ये आइडियाज आपके लिए परफेक्ट हैं। 

 

विज्ञापन

2 of 6
पुराने कपड़ों को दें नया लुक - फोटो : AI

पुराने टी-शर्ट से बनाएं ट्रेंडी क्रॉप टॉप


पुरानी ढीली टी-शर्ट को काटकर आप आसानी से एक स्टाइलिश क्रॉप टॉप बना सकती हैं। यह गर्मियों के लिए परफेक्ट और कूल लुक देता है।

 

विज्ञापन

3 of 6
पुराने कपड़ों को दें नया लुक - फोटो : AI

जींस से बनाएं स्टाइलिश शॉर्ट्स

अगर आपके पास कोई पुरानी जींस है, जिसे अब आप नहीं पहनती हैं तो उसे काटकर और थोड़ा डिस्ट्रेस्ड लुक देकर आप ट्रेंडी शॉर्ट्स बना सकते हैं। यह कैजुअल आउटिंग के लिए बेस्ट विकल्प है।

4 of 6
पुराने आउटफिट को नया लुक दें - फोटो : aI

शर्ट से बनाएं समर ड्रेस या श्रग

पुरानी शर्ट को थोड़ा स्टिच करके आप एक खूबसूरत समर ड्रेस या ओपन श्रग बना सकते हैं। यह आपके लुक को एकदम नया बना देगा।

विज्ञापन

5 of 6
पुराने कपड़ों को दें नया लुक - फोटो : AI

लॉन्ग कुर्ता से बनाएं शॉर्ट कुर्ती

अगर आपके पास कोई सलवार सूट है या लॉन्ग कुर्ता है जिसे आप रिसायकल करना चाहती हैं तो इससे शॉर्ट कुर्ती बनाएं। कुर्ते को थाई लेंथ तक काटकर शॉर्ट कुर्ती बना सकती हैं। आप इसे फ्रंट स्लिट या नूडल्स स्ट्रेप में बदलकर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुराने कपड़ों को दें नया लुक - फोटो : AI

दुपट्टा से बनाएं काफ्तान 

कई बार आपकी अलमारी में कुछ फुल लेंथ दुपट्टा पड़े रहते हैं, जिनका उपयोग आप नहीं करते। अगर आपके पास भी ऐसे दुपट्टे हैं जिन्हें आप यूज नहीं करना चाहती हैं तो इससे गर्मियों के लिए काफ्तान तैयार करा सकती हैं। यह सहज और सुंदर लुक देता है। खासकर अगर आपके पास चिकनकारी वर्क वाले हल्के फैब्रिक के दुपट्टे हैं तो इससे आकर्षक काफ्तान बन जाएगा, जिसे पैंट के साथ पेयर कर सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें