फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauhar Khan: हाई स्लिट ड्रेस में गौहर खान ने दिखाई अदाएं, फैंस करने लगे तारीफें

Sat, 10 Sep 2022 05:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
गौहर खान - फोटो : Instagram
गौहर खान स्टाइल सेंस के मामले में काफी अलग है। इसकी झलक वो अक्सर ही इंस्टाग्राम पर दिखाती रहती हैं। एथिनिक लुक हो या फिर किसी इवेंट में जाना हों। अक्सर गौहर क्लासी लुक में फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। इन दिनों गौहर अपने नए गाने को प्रमोट करने में लगी हैं। इसी सिलसिले में गौहर ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है। जिसमे वो काफी गॉर्जियस दिख रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
gauhar khan - फोटो : instagram
गौहर ने प्रिंटेड ड्रेस को कैरी किया है। जिसका ग्लैमरस पार्ट इसकी थाई हाई स्लिट डिजाइन और वन शोल्डर है। मल्टीकलर प्रिंट में बनी ये ड्रेस टॉप एरिया से काफी कंफर्टेबल दिख रही है। वहीं कमर पर नॉट की डिजाइन के साथ वन स्लीव लूज फिटिंग थी। छवि अग्रवाल के कलेक्शन से ली गई इस ड्रेस में गौहर काफी स्टाइलिश दिख रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 4
gauhar khan - फोटो : instagram
इस ड्रेस को गौहर ने मैचिंग की सिंपल सी फ्लैट सैंडिल के साथ पेयर किया था। वहीं बात करें मेकअप की तो बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ कोहल रिम्ड आईलाइनर और रेड आईशैडो को मैच किया था। वहीं कानों में मैचिंग स्टड काफी खूबसूरत दिख रहे थे। गौहर के इस ब्यूटीफुल लुक को देख फैंस भी जमकर तारीफों वाले कमेंट कर रहे हैं। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब गौहर के स्टाइलिश लुक में फैंस को इंप्रेस कर लिया है। 
विज्ञापन

4 of 4
gauhar khan - फोटो : instagram
अक्सर डांस वीडियो में भी गौहर का फैशन सेंस लाजवाब दिखता है। ब्लैक हाई स्लिट में गौहर ने अपनी तस्वीरें शेयर की थी। जिसमे वो स्लीक पोनीटेल और बोल्ड रेड लिप्स के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वन शोल्डर फ्रिल ड्रेस के साथ गौहर ने सिल्वर पीप टो हील्स को पेयर किया है। बता दें कि गौहर खान जल्दी ही वेब सीरीज में पुलिस की भूमिका में नजर आने वाली हैं।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें