फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2023: बेहद स्टाइलिश है टीवी में सीता माता का किरदार निभाने वाली ये अभिनेत्री, आप भी डालें एक नजर

Sun, 22 Oct 2023 01:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीवी सीरियल में माता सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री देबिना बनर्जी असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Dussehra 2023 - फोटो : instagram
Dussehra 2023: भारत एक ऐसा देश है, जहां समय-समय पर कोई ना कोई त्योहार मनाया जाता रहता है। हाल ही में नवरात्रि का शुभारंभ हुआ था, जिसका समापन 23 अक्तूबर को होगा। इसके अगले दिन दशहरा का पर्व मनाया जाता है। दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार माना जाता है। लोगों और बच्चों को अपने इतिहास के बारे में बताने के लिए अक्सर टीवी पर रामायण और महाभारत जैसे सीरियलों का प्रसारण किया जाता है।

टीवी के इन किरदारों को लोग असल जिंदगी में भी भगवान का स्वरूप मानने लगते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको एक अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने माता सीता का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया लेकिन असल जिंदगी में वो बेहद माॅर्डन और ग्लैमरस हैं। उनका अंदाज बेहद खूबसूरत है। हम बात कर रहे हैं देबिना बनर्जी की, जिनके स्टाइलिश लुक्स हम आपको दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Dussehra 2023 - फोटो : instagram
काफ्तान लुक

पिंक रंग के काफ्तान में देबिना का अंदाज काफी अलग दिख रहा है। इसके साथ उन्होंने फंकी ज्वेलरी पहनी है। 
विज्ञापन

3 of 7
Dussehra 2023 - फोटो : instagram
साड़ी

अभिनेत्री का ये साड़ी लुक बेहद खूबसूरत है। इस लुक के साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी पहनी है और बालों में जूड़ा बनाया है। आंखों में आईमेकअप उनके लुक को और प्यारा बना रहा है। 

4 of 7
Dussehra 2023 - फोटो : instagram
गरारा सूट

देबिना का ग्लैमरस लुक भी बेहद प्यारा लगता है। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने बालों में बेहद खूबसूरत हेयर स्टाइल बनाई है।
विज्ञापन

5 of 7
Dussehra 2023 - फोटो : instagram
 गाउन 

ऑरेंज कलर के इस गाउन में देबिना बनर्जी बेहद प्यारी लग रही हैं। बालों में हल्का कर्ल उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Dussehra 2023 - फोटो : instagram
शरारा सूट 

अभिनेत्री के हर लुक की तरह ये शरारा लुक भी काफी खूबसूरत है। लेवैंडर रंग का ये शरारा बेहद प्यारा है। अपने हाथों में उन्होंने मेहंदी लगाई है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Dussehra 2023 - फोटो : instagram
प्लाजो-क्रॉप टॉप

एक्ट्रेस का ये लुक बेहद स्टाइलिश है। आप उनके इस लुक से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। इस प्लाजो-क्रॉप टॉप के साथ अभिनेत्री ने गले में चोकर पहना है, जो उनके इस लुक को और खूबसूरत बना रहा है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें