फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Garba Night Makeup Tips: गरबा नाइट के लिए मेकअप टिप्स, जो आपको भीड़ से अलग और खूबसूरत बनाएंगे

Tue, 23 Sep 2025 09:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Follow Tips To Get Unique Look on Garba Night: अगर आप भी गरबा नाइट अटैंड करने जा रही हैं, तो आपका खूबसूरत दिखना तो बनता है। इसके लिए अपने मेकअप को खास ही रखें।
विज्ञापन
1 of 7
नवरात्रि में गरबा डांडिया नाइट - फोटो : adobe
Follow Tips To Get Unique Look on Garba Night: अगर आप भी इस नवरात्रि किसी शानदार गरबा नाइट के आयोजन में हिस्सा लेने जा रही हैं, तो आपका लुक बिल्कुल परफेक्ट होना चाहिए। गरबा नाइट सिर्फ डांस  मौका नहीं, बल्कि ये  आपके स्टाइल और सुंदरता को दिखाने का भी बेहतरीन अवसर है।

इस दौरान मेकअप में थोड़ा ध्यान देने से आप न केवल खूबसूरत दिखेंगी, बल्कि भीड़ में आपका लुक सबका ध्यान खींचेगा। गरबा नाइट के लिए मेकअप करते समय आपको रंगीन, ग्लैमरस और पारंपरिक लुक को मिलाकर ऐसा स्टाइल चुनना चाहिए जो आपकी पर्सनैलिटी के साथ-साथ इस त्योहार की रंगत को भी उभार सके।

इस लेख में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि कैसे आप अपने मेकअप को खास बना सकती हैं ताकि आप गरबा नाइट पर खुद को सबसे अलग और खूबसूरत महसूस करें। तो चलिए जानते हैं गरबा नाइट के लिए परफेक्ट मेकअप के सभी जरूरी टिप्स।
विज्ञापन

2 of 7
स्किन को करें तैयार - फोटो : Adobe stock
स्किन को करें तैयार

गरबा नाइट में डांस करने की वजह से पसीना बहने लगता है, जिस कारण मेकअप खराब होने का डर होता है। ऐसे में स्किन को मेकअप के लिए तैयार करें। उसके लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह क्लीन करें। इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि स्किन हाइड्रेटेड रहे। अब मेकअप को टिकाने के लिए प्राइमर का इस्तेमाल करें।

 
विज्ञापन

3 of 7
ऐसे लगाएं बेस - फोटो : Adobe stock
ऐसे लगाएं बेस

आप चाहें तो बेस को हल्का रख सकती हैं। इसके लिए बस अपनी स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन लगाएं। यदि आंखों के नीचे काले घेरे या चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो कंसीलर का इस्तेमाल करें। आखिर में सेटिंग पाउडर लगाएं ताकि मेकअप स्मज प्रूफ रहे।

 

4 of 7
ऐसा हो आई मेकअप - फोटो : Adobe stock
ऐसा हो आई मेकअप

बात यहा गरबा नाइट की हो रही है तो आंखों पर आप चमकदार आईमेकअप ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए गरबा में रंगीन और ग्लैमरस आईशैडो का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप गोल्डन, ब्रॉन्ज़, पिंक, या मेहरून जैसे रंग ट्राय कर सकते हैं। आप चाहें तो स्मोकी आईमेकअप भी ट्राई कर सकती हैं। आईलाइनर से आंखों को परफेक्ट शेप दें। इस दौरान मस्कारा को तो कतई न भूलें। इससे आपकी आंखें बड़ी लगेंगी।  

 
विज्ञापन

5 of 7
ब्लश और हाइलाइटर है सबसे अहम - फोटो : Adobe stock
ब्लश और हाइलाइटर है सबसे अहम

अब बारी आती है चेहरे को चमकदार बनाने की तो उसके लिए हाईलाइटर से गाल की हड्डी, नाक की ऊंचाई और माथे के बीच में चमक लाएं। गुलाबी या पिच टोन का ब्लशर लगाएं, जिससे आपका चेहरा फ्रेश और चमकदार दिखे।

 
विज्ञापन

6 of 7
सही लिपस्टिक है जरूरी - फोटो : Adobe stock
सही लिपस्टिक है जरूरी

गरबा नाइट के लिए ब्राइट और बोल्ड कलर्स जैसे रेड, मैरून, या पिंक चुनें। वैसे मैट या ग्लॉसी लिपस्टिक दोनों अच्छी ही लगती है, लेकिन इसे लंबे समय तक टिकाना है तो मैट लिपस्टिक का ही चयन करें। इससे लुक अच्छा दिखेगा।  सबसे आखिर में सेटिंग स्प्रे लगाएं ताकि मेकअप रात भर टिका रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हेयरस्टाइल हो ऐसी - फोटो : instagram
हेयरस्टाइल हो ऐसी

पारंपरिक लुक के लिए अच्छी तरह से स्टाइल किया हुआ बाल या फुल ब्रेड्स ट्राय करें। गरबा नाइट में खुले बाल करके तो बिल्कुल न जाएं। इससे आपको ही गरबा खेलते समय दिक्कत हो सकती है। 
 
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें