फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2025 Day 2: अगर इस रंग के कपड़े पहनकर की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा तो पूरी होंगी मनोकामनाएं....

Tue, 23 Sep 2025 07:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Navratri 2025 Day 2 Outfit: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन अगर आप उनका प्रिय रंग पहनेंगी तो मां दुर्गा का ये स्वरूप आपसे अवश्य ही प्रसन्न होगा। 
विज्ञापन
1 of 5
मां ब्रह्मचारिणी - फोटो : Amar Ujala
Navratri 2025 Day 2 Outfit: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो गया है, जिसकी धूम आपको घरों से लेकर मंदिरों में भी दिखाई दे रही है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। बात करें दूसरे दिन की तो नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की अराधना करने से मनोकामना पूरी होती है। मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान, तप और संयम की देवी माना जाता है, इसलिए लोग सच्चे मन से माता के इस स्वरूप की पूजा करके उन्हें प्रसन्न करने का काम करते हैं।

जैसे मां के स्वरूप अलग-अलग हैं, ठीक उसी तरह से उनके प्रिय पकवान और रंग भी अलग-अलग ही हैं। ऐसे में अगर आप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा उनका प्रिय रंग पहन कर करेंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। मान्यताओं के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग प्रिय है। सफेद रंग के कपड़े हर पुरुष और महिला के पास आसानी से मिल भी जाते हैं, इसलिए इसे पहनकर अपना सादगीभरा अंदाज दिखाएं। 
विज्ञापन

2 of 5
सफेद रंग की साड़ी - फोटो : instagram
सफेद रंग की साड़ी

महिलाएं चाहें तो मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में ऐसी सफेद रंग की साड़ी आपके खूबसूरत अंदाज में चार चांद लगा देगी। यदि आप प्लेन सी साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो ऐसी साड़ी का चयन करें, जिसमें सफेद रंग का बेस हो और कुछ हल्का सा प्रिंट हो। ध्यान रखें कि बेस का मलतब यहां है कि सफेद रंग ज्यादा दिखना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
सफेद सूट - फोटो : instagram
सफेद सूट

यदि आपका मन साड़ी पहनने का नहीं है तो इस तरह का सफेद सूट कैरी करें। सफेद रंग का सूट ज्यादातर हर किसी के पास होता है। इसलिए आप इसे पहनकर भी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में शामिल हो सकती हैं। मां ब्रह्मचारिणी सफेद सूट को देखकर अवश्य ही प्रसन्न होंगी। इसे पहनने से आपका लुक भी प्यारा दिखेगा।

4 of 5
सूती सफेद कुर्ता पायजामा - फोटो : instagram
सूती सफेद कुर्ता पायजामा

पुरुषों की बात करें तो इस तरह का कॉटन फैब्रिक का सफेद कुर्ता पायजामा आप पूजा के समय कैरी कर सकते हैं। इस तरह का आउटफिट पूजा के दौरान न सिर्फ अच्छा लगेगा, बल्कि इसे पहनने से आप सहज भी रहेंगे। सूती फैब्रिक होने की वजह से ये उन लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प है, जिसे काफी गर्मी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडो वेस्टर्न आउटफिट - फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न आउटफिट

सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा नहीं पहनना है तो इस तरह का इंडो वेस्टर्न आउटफिट कैरी करें। ऐसा आउटफिट आपके लुक को पूरी तरह से बदल देगा। इसके साथ जैकेट अवश्य पहनें, क्योंकि जैकेट की वजह से ही आपका ये लुक कमाल का लगेगा। इसके साथ पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहनकर अपना लुक पूरी करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें