Ganpati Visarjan Mehndi Design: हिंदू धर्म में जब भी कोई शुभ काम होता है, तो उससे पहले महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी रचाती हैं। खासतौर पर जब समय आता है शादी-विवाह और त्योहारों का तब तो मेहंदी का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। महिलाएं और लड़कियां हर त्योहार के हिसाब से मेहंदी की डिजाइन का चयन करती हैं। अब जब गणेशोत्सव मनाया जा रहा है तो इसकी धूम हर जगह दिखाई दे रही है।
गणेशोत्सव के आखिरी दिन बप्पा को विसर्जन के साथ विदाई दी जाती है। ऐसे में आप भी बप्पा की विदाई से पहले भी अपने हाथों में मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन लगा सकती हैं। यहां हम आपको इसके लिए लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि इन डिजाइन्स से टिप्स लेकर आप अपने लिए मेहंदी की डिजाइन का चयन कर सकती हैं।