फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganpati Visarjan 2025: बप्पा के विसर्जन में दिखाएं अपना अलग अंदाज, इन टिप्स को करें फॉलो

Sat, 06 Sep 2025 10:10 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ganpati Visarjan 2025: यदि बप्पा के विसर्जन के मौके पर आप अलग अंदाज में तैयार होना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें, ताकि आपका लुक सबसे अलग दिखे।
विज्ञापन
1 of 7
बप्पा के विसर्जन में ऐसे हों तैयार - फोटो : Adobe stock
Styling Tips for Women and Men for Bappa’s Farewell: गणेश उत्सव का समापन बप्पा के विसर्जन के साथ होता है, जो न केवल एक धार्मिक परंपरा है, बल्कि उत्साह, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से भरा एक विशेष अवसर भी होता है। इस दिन सड़कों पर उमंग और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिलता है। अगर आप भी बप्पा के विसर्जन के मौके पर कुछ अलग और खास दिखना चाहते हैं, तो सिर्फ अच्छे कपड़े पहनना ही काफी नहीं है बल्कि पूरा लुक खास होना चाहिए।

ऐसे अवसर पर जहां भीड़, नाच-गाना और चलते-फिरते जुलूस निकलते हैं, वहां आपका लुक जितना सुंदर हो, उतना ही आरामदायक भी होना चाहिए। ऐसे में इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे महिलाएं और पुरुष गणपति विसर्जन के दिन पारंपरिक, स्टाइलिश और कंफर्टेबल अंदाज में तैयार हो सकते हैं। अगर आप भीड़ में भी सबसे अलग और त्योहार के रंग में रंगे दिखना चाहते हैं, तो इन फैशन टिप्स को जरूर फॉलो करें।
विज्ञापन

2 of 7
सूती कपड़े पहनें - फोटो : instagram
महिलाओं के लिए काम आएंगी ये टिप्स

1. सूती कपड़े पहनें

बप्पा के विसर्जन में कई जगहों पर गुलाल से होली खेली जाती है। इसलिए सूती और हल्के फैब्रिक की साड़ी या सूट पहनकर तैयार हों। ध्यान रखें कपड़े आपके ऐसे होने चाहिए, जिसमें आप खुद को सहज पाती हों। जिन कपड़ों में थोड़ा भी असहज लगता हो, उन्हें चुनने से बचें। 

 
विज्ञापन

3 of 7
कैसा हो मेकअप - फोटो : Adobe stock
2. कैसा हो मेकअप

बारिश का मौसम है, ऐसे में बप्पा की विदाई के मौके पर आपको ऐसा मेकअप करना चाहिए जो डार्क तो बिल्कुल भी न हो। इसके साथ-साथ अपने मेकअप को वाटर प्रूफ बनाने के लिए स्किन को भी पहले से ही तैयार कर लें। हल्के मेकअप में भीड़ और बारिश के बावजूद आपका लुक बिगड़ेगा नहीं। 

 

4 of 7
फुटवियर और हेयरस्टाइल हो खास - फोटो : instagram
3. फुटवियर और हेयरस्टाइल हो खास

बप्पा का विसर्जन हमेशा नदी या तालाब में होता है, जहां पानी की वजह से काफी फिसलन होती है। इसलिए इस मौके पर फ्लैट चप्पल पहनकर जाएं। कोशिश करें कि फुटवियर न पहनें। इसके अलावा बालों में जूड़ा बना लें, ताकि आपको डांस करने में दिक्कत न हो। 
 
 
विज्ञापन

5 of 7
हल्का कुर्ता-पायजामा - फोटो : instagram
पुरुषों के लिए काम आएंगी ये टिप्स

1. हल्का कुर्ता-पायजामा

बप्पा की विदाई के लिए आपका कुर्ता पायजामा हल्के फैब्रिक का होना चाहिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि लड़के ही बप्पा को गोद में उठाकर लेकर जाते हैं। ऐसे में पसीने से आपको उलझन हो सकती है। इसलिए कॉटन या लिनेन फैब्रिक का कुर्ता-पायजामा कैरी करें, ताकि आपका लुक अच्छा भी दिखे और आप सहज भी रहें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
हेडबैंड या गमछा रखें - फोटो : Adobe stock
2. हेडबैंड या गमछा रखें

ये तब काम आएगा, जब आप नाच-नाच कर पसीने में पूरी तरह से भीग चुके होंगे। ऐसे मौके पर गमछा या फिर हेडबैंड को अपने सिर पर बांध लें। इससे एक तो आपके बाल नहीं बिखरेंगे और साथ ही में गमछा आपके पसीने को रोकने में मदद करेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नंगे पैर रहें - फोटो : Instagram
3. नंगे पैर रहें

जितना हो सके बप्पा की विदाई के दौरान नंगे पैर रहें। खासतौर पर तब जब आप बप्पा को गोद में उठा रहे हैं। वरना पैरों में स्लीपर या फिर क्रॉक्स कैरी कर सकते हैं। इस दौरान नयी चप्पल न पहनें, इससे आपको दिक्कत हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें