Ganesh Chaturthi Look Special Tips for Men and Women: बप्पा के स्वागत में घर सजाने के साथ-साथ खुद भी खास अंदाज में तैयार हों। यहां हम महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों और महिलाओं के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बप्पा के स्वागत में हों ऐसे तैयार, महिला और पुरुष दोनों के काम के हैं ये टिप्स
- फोटो : Adobe stock
Ganesh Chaturthi Look Special Tips for Men and Women: 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का त्योहार है, जिसके लिए लोग काफी उत्साहित होते हैं। इसी दिन दस दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। दरअसल, गणेश चतुर्थी के दिन लोग बप्पा यानी कि भगवान श्री गणेश को अपने घर लेकर आते हैं और दस दिन तक उनकी खूब पूजा-अर्चना करते हैं।
बप्पा के स्वागत के लिए हर कोई अपने घर को खूब सजाता है। पर, क्या आप जानते हैं कि इस मौके पर घर के साथ-साथ खुद को सजाना भी बेहद जरूरी है। इसी के चलते हम आपको यहां महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी कुछ टिप्स देंगे, ताकि आप बप्पा के स्वागत में खास अंदाज में तैयार हो सकें।
विज्ञापन
2 of 7
पारंपरिक परिधान चुनें
- फोटो : instagram
महिलाओं के लिए हैं ये खास टिप्स
1. पारंपरिक परिधान चुनें
गणेश उत्सव की सबसे ज्यादा धूम महाराष्ट्र में होती है, इसलिए आप बप्पा के स्वागत में नौवारी साड़ी पहनकर तैयार हों। अगर आपको नौवारी साड़ी पहनना नहीं आता तो आप सिंपल बनारसी या शिफॉन साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। बनारसी साड़ी पूजा के मौके पर काफी खूबसूरत लगती है, इसलिए हम आपको इसकी सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
सही हो ज्वेलरी
- फोटो : instagram
2. सही हो ज्वेलरी
यदि आप नौवारी साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ गोल्ड ज्वेलरी पहनें। गोल्ड ज्वेलरी देखने में कमाल की लगती है। इसे बनारसी साड़ी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। बस ज्वेलरी कैरी करते समय अपने आउटफिट का खास ध्यान रखें। हल्की साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी पहन सकती हैं, वहीं हैवी साड़ी के साथ अपनी ज्वेलरी को हल्का रखें।
4 of 7
ये चीजें भी हैं जरूरी
- फोटो : instagram
3. ये चीजें भी हैं जरूरी
गणेश चतुर्थी के लिए अगर आप तैयार हो रही हैं तो बालों में गजरा अवश्य लगाएं। इसके साथ माथे पर बिंदी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। यदि आप विवाहित हैं तो सिंदूर-मंगलसूत्र कतई न भूलें। ये बेहद जरूरी है। इसके अलावा अपने मेकअप को हल्का रखकर सादगी दिखाएं।
विज्ञापन
5 of 7
पहने एथनिक आउटफिट
- फोटो : instagram
पुरुषों के लिए हैं ये खास टिप्स
1. पहने एथनिक आउटफिट
पुरुषों के एथनिक परिधान में कुर्ता-पायजामा या फिर धोती-कुर्ता ही आता है। खासतौर पर अगर बात पूजा-पाठ की है तब तो धोती-कुर्ता से बेहतर विकल्प आपके लिए कुछ हो ही नहीं सकता। इस दौरान पीले-लाल रंग का कुर्ता सफेद पायजामे या धोती के साथ पहनकर अपना अलग अंदाज दिखाएं।
विज्ञापन
6 of 7
बाल-दाढ़ी हों सेट
- फोटो : Freepik
2. बाल-दाढ़ी हों सेट
ये मौका है बप्पा के स्वागत का, ऐसे में आपका स्टाइलिश के साथ अच्छा दिखना भी बनता है। इसलिए यदि आप क्लीन शेव रखते हैं तो क्लीन शेव करा लें। अगर दाढ़ी रखना पसंद है तो दाढ़ी को सेट करा लें। अपने बालों को भी अच्छी तरह से सेट करें। ये बिखरे हुए नहीं होने चाहिए।
ऐसे फुटवियर को दें प्राथमिकता
- फोटो : Adobe stock
3. ऐसे फुटवियर को दें प्राथमिकता
बप्पा के स्वागत में कभी भी जूते पहनकर न जाएं। अगर आप जूते पहनकर जाएंगे, तो आपको उसे पहनने और उतारने के लिए बार-बार हाथों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। इसलिए कोल्हापुरी चप्पल इस मौके के लिए सबसे बेस्ट है। इसमें आप सजह भी रहेंगे।