Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी के दिन से अनंत चतुदर्शी के दिन तक देशभर में अलग-अलग जगहों पर गणपति बप्पा मोरया का जयकारा सुनाई देगा। दरअसल, गणेश चतुर्थी के दिन घरों और कॉलोनियों में बप्पा की स्थापना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन ही भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसी वजह से इस तिथि को उनका जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है।
वैसे तो बप्पा के आगमन की धूम देशभर में दिखाई देती है, लेकिन इसका उत्साह सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में देखने को मिलता है। गणेश उत्सव के दौरान महाराष्ट्र में बड़े-बड़े पंडाल लगते हैं, जिनमें बप्पा की विशाल मूर्ति स्थापित की जाती है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर बप्पा की स्थापना कर रहीं हैं तो मराठी अंदाज में तैयार होकर भगवान गणेश का स्वागत करें। यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप टिप्स ले सकती हैं।