Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी का दिन हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी खास होता है। इस दिन गणपति जी महाराज का जन्मदिन होता है, जिसे हम सभी धूमधाम से मनाते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घरों-पंडालों में बप्पा का स्वागत करते हैं और 10 दिन के लिए उन्हें वहीं स्थापित करते हैं। सबसे ज्यादा गणेश चतुर्थी की धूम महाराष्ट्र में दिखाई देती है। इस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को पड़ रही है, ऐसे में लोगों ने बप्पा के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है।
बप्पा का स्वागत खूब अच्छे से सज-संवर के किया जाता है। ऐसे में महिलाएं इस दिन खूब अच्छे से तैयार होती हैं। अगर इस गणेश चतुर्थी पर आप पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लुक में तैयार होना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। यहां हम आपको महाराष्ट्रीयन लुक कैरी करने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आपका लुक सबसे प्यारा दिखे।