फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर पहनना है कुर्ता तो देखें इन अभिनेताओं के लुक

Tue, 19 Sep 2023 01:01 AM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप इस गणेश चतुर्थी कुछ एथनिक पहनने का सोच रहे हैं तो कुर्ता पायजामा आपके लिए सही विकल्प है। 
विज्ञापन
1 of 7
Ganesh Chaturthi 2023 - फोटो : instagram
Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का इंतजार हर कोई सालभर करता है। इस बार गणेश चतुर्थी यानि बप्पा का जन्मदिन 19 सितंबर को मनाया जाएगा। गणपति चतुर्थी पर कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स से लेकर आम आदमी तक अपने घर बप्पा को लेकर आते हैं, जिसके बाद दस दिन के लिए बप्पा की स्थापना की जाती है।

अनंत चतुदर्शी के दिन बप्पा को लोग नम आंखों से विदा करते हैं। इन दस दिनों तक जहां भी बप्पा स्थापित किए जाते हैं, वहां कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में लोग दस दिनों तक पांरपरिक रूप से तैयार होकर कार्यक्रमों में जाते हैं।

महिलाओं के लिए तो कपड़ों का चयन करना आसान होता है लेकिन पुरुषों को ये समझ नहीं आता कि वो किस तरह के कपड़े पहनें। अगर आप इस गणेश चतुर्थी कुछ एथनिक पहनने का सोच रहे हैं तो कुर्ता पायजामा आपके लिए सही विकल्प है। आज के लेख में हम आपको कुछ अभिनेताओं के कुर्ता लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Varun Dhawan - फोटो : instagram
वरुण धवन

गणपति स्थापना के दिन आप वरुण धवन की तरह धोती कुर्ता पहन सकते हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगता है और पूजा के लिए ये आउटफिट काफी कमाल का लगता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Ganesh Chaturthi 2023 - फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन के पास कुर्ते का काफी खूबसूरत कलेक्शन है। अगर आप कुछ एथनिक पहनने का सोच रहे हैं तो कार्तिक के कलेक्शन पर नजर डाल सकते हैं। 

4 of 7
Ganesh Chaturthi 2023 - फोटो : instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने सिद्धार्थ के जैसा कुर्ता आप गणपति स्थापना के दिन पहन सकते हैं। ऐसा कुर्ता जींस के साथ भी काफी स्टाइलिश लगता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Ganesh Chaturthi 2023 - फोटो : instagram
शाहिद कपूर

शाहिद कपूर का ऐसा एथनिक लुक काफी कमाल का होता है। ऐसे में आप अगर चाहें तो शाहिद की तरह ही इस पैंट के साथ कुर्ता पहन सकते हैं और उसके साथ दुपट्टा कैरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Ganesh Chaturthi 2023 - फोटो : instagram
सलमान खान

इस तरह का फ्लोरल प्रिंट का कुर्ता देखने में काफी प्यारा लगता है। आप गणपति स्थापना दिवस के दिन आप फ्लोरल कुर्ता भी ट्राई कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ganesh Chaturthi 2023 - फोटो : instagram
शोएब इब्राहिम

इस तरह का कॉलर वाला कुर्ता देखने में काफी परफेक्ट लगता है। अगर आप कुछ अलग कलर ट्राई करना चाह रहे हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें