Ganesh Chaturthi 2023: देशभर में 19 सितंबर से गणेश उत्सव 2023 की धूम दिखाई देने लगेगी। इस दौरान जगह-जगह बप्पा की स्थापना की जाएगी और तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आम आदमी से लेकर कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी अपने घर में बप्पा की स्थापना करते हैं। चारों ओर गणपति बप्पा के जयकारे सुनाई देंगे। लोग बप्पा के आगमन से पहले ही अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं और गणपति का भोग लगाते हैं।
पकवानों की तैयारी तो शुरू हो गई है, लेकिन क्या आपने अपना आउटफिट डिसाइड किया है कि गणपति पूजा के वक्त आपको क्या पहनना है। अगर आप इस गणेश उत्सव पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो आप कुछ अलग तरीके की स्टाइलिश साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ साड़ियों के लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं ताकि आप भी पूजा के दौरान कमाल की दिख सकें।