फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश उत्सव पर पहन सकती हैं इस तरह की साड़ियां, जो लगाएंगी आपकी खूबसूरती में चार चांद

Tue, 19 Sep 2023 01:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस गणेश चतुर्थी आप स्टाइलिश साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। आज के इस लेख में हम आको कुछ साड़ियों के लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
साड़ी - फोटो : Social Media
Ganesh Chaturthi 2023: देशभर में 19 सितंबर से गणेश उत्सव 2023 की धूम दिखाई देने लगेगी। इस दौरान जगह-जगह बप्पा की स्थापना की जाएगी और तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आम आदमी से लेकर कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी अपने घर में बप्पा की स्थापना करते हैं। चारों ओर गणपति बप्पा के जयकारे सुनाई देंगे। लोग बप्पा के आगमन से पहले ही अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं और गणपति का भोग लगाते हैं।

पकवानों की तैयारी तो शुरू हो गई है, लेकिन क्या आपने अपना आउटफिट डिसाइड किया है कि गणपति पूजा के वक्त आपको क्या पहनना है। अगर आप इस गणेश उत्सव पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो आप कुछ अलग तरीके की स्टाइलिश साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ साड़ियों के लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं ताकि आप भी पूजा के दौरान कमाल की दिख सकें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
banarasi saree - फोटो : instagram
बनारसी साड़ी

पूजा के लिए इस तरह की साड़ी महिलाओं की प्राथमिकता में आती है। ऐसे में आप गणपति की पूजा के लिए बनारसी साड़ी का चयन कर सकती हैं। ये देखने में काफी रॉयल लगती है। इसके साथ साड़ी के रंग के हिसाब से ही मेकअप करना सही रहता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Saree - फोटो : instagram
सिल्क साड़ी

नई दुल्हनों के लिए सिल्क की साड़ी एक परफेक्ट ऑप्शन है। ये हर किसी के पास होती है। आप बालों में गजरा लगाकर इसे कैरी कर सकती हैं। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगी।

4 of 7
ruffle saree - फोटो : instagram
रफल साड़ी

अगर आप कुछ अलग और हटकर पहनने का सोच रही हैं तो इस तरह की रफल साड़ी आपके लिए सही विकल्प है। इसे हर उम्र महिला कैरी कर सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
bandhani saree - फोटो : instagram
बांधनी साड़ी

पूजा-पाठ के दौरान चुनरी या फिर बांधनी साड़ी पहनने का कई जगह रिवाज है। ऐसे में आप गणेश उत्सव के लिए इस साड़ी का चयन कर सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
साड़ी से लहंगा - फोटो : instagram/parihoonnmain
लहंगा साड़ी

अगर आपको पूजा के दौरान लहंगा पहनने का मन है तो आप साड़ी से ही लहंगा बनाकर पहन सकती हैं। ये देखने में भी खूबसूरत लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
saree - फोटो : instagram
शिफॉन साड़ी

इस तरह की सिंपल की शिफॉन की साड़ी स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पहनने पर आपको काफी अलग और खूबसूरत लुक देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें