फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khadi Fashion: हर किसी को पसंद आ रहे हैं खादी से बने आउटफिट, जानें इससे क्या-क्या बनवा सकते हैं

Mon, 02 Oct 2023 09:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के समय में बाजार में खादी के कपड़े से बनें विभिन्न वस्त्र यानी कि साड़ी, कुर्ता, शर्ट, ट्राउजर्स आसानी से मिल जाते हैं। ये पर्यावरण के लिए काफी अच्छे रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Khadi Fashion - फोटो : instagram
Khadi Fashion: खादी का कपड़ा पूरी तरह से प्राकृतिक तरीके से बना हुआ होता है, जिसे बिना किसी केमिकल्स या सिंथेटिक रसायनों के प्रयोग किए बनाया जाता है। आमतौर पर बाजारों में इससे बने चादर, शॉल और कुर्ते आसानी से मिल जाते हैं। इसे बनाते वक्त किसी तरह के सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल नहीं होता। इसका विशेष गुण यह है कि यह बहुत ही सुखद और शीतल होता है, जिससे इसे गर्मियों में भी पहनना आसान और आरामदायक होता है।

ज्यादातर लोगों को लगता है कि खादी बुजुर्गों के पहनने का कपड़ा है, जबकि ऐसा नहीं है। आज के समय में खादी का कपड़ा फैशन स्टेटमेंट बन चुका है। आज के समय में बाजार में खादी के कपड़े से बनें विभिन्न वस्त्र यानी कि साड़ी, कुर्ता, शर्ट, ट्राउजर्स आसानी से मिल जाते हैं। ये पर्यावरण के लिए काफी अच्छे रहते हैं। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे खादी से बने आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आजकल काफी चलन में हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
saree - फोटो : instagram
साड़ी

आपको इस वक्त आसानी से बाजार में खादी से बनीं साड़ियां मिल जाएंगी। इस तरह की साड़ी कई दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ-साथ भारतीय नेत्रियों को पहने देखा जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
kurta - फोटो : istock
कुर्ता

जगह-जगह बने हुए सरकारी आश्रम से आप अपने लिए खादी का कुर्ता खरीद सकते हैं। खादी के कुर्ते आपके बजट में भी रहेंगे और इसे पहनकर आप कहीं भी जा सकते हैं। 

4 of 7
Khadi Fashion - फोटो : instagram
खादी का टॉप

जब से मेड इन इंडिया अभियान चला है, तब से खादी के कपड़ों का चलन और ज्यादा बढ़ गया है। खादी का कपड़ा लेकर आप आसानी से अपने लिए इस तरह का टॉप बनवा सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Kurta - फोटो : instagram
पायजामा

लड़के और लड़कियों दोनों के लिए खादी का पायजामा आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। ये पहनने में काफी कंफर्टेबल होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
Scarf - फोटो : istock
स्कार्फ

खादी का स्कार्फ काफी सही रहता है। इससे आप चेहरा भी पोंछ सकते हैं। ये चेहरे पर चुभेगा नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ट्विटर/नरेंद्र मोदी
जैकेट

आप अगर कुछ अलग पहनना चाहते हैं तो अपने लिए टेलर से खादी का जैकेट बनवा सकते हैं। ये आपको अलग लुक देगा। देश के पीएम को अक्सर इस तरह की जैकेट पहने देखा जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें