फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Styling Tips: खादी के कपड़े पहनते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, लुक दिखेगा सबसे खास

Mon, 02 Oct 2023 01:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको खादी के कपड़े पहनने पसंद हैं तो आप इन्हें पहनते वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। 
विज्ञापन
1 of 7
Gandhi Jayanti 2023 - फोटो : instagram
Styling Tips: 2 अक्तूबर का दिन हर किसी के लिए बेहद खास है। इस दिन हम भारत देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती मनाते हैं। इस दिन सार्वजनिक अवकाश होता है। देश के बापू ना सिर्फ अपने सत्याग्रह की वजह से बल्कि साथ ही में अपने कई अन्य अभियानों की वजह से भी याद किए जाते हैं। इनमें सबसे खास है उनका स्वदेशी अभियान, इस अभियान में उन्होंने लोगों को विदेशी चीजों को छोड़ कर देश में बने हुए सामानों को इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया था। 

महात्मा गांधी ने 1920 के दशक में भारत में ग्रामीण स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए खादी को बढ़ावा देने का अभियान शुरू किया था। इस अभियान के सालों बाद भी आज लोग खादी के कपड़ों को काफी प्राथमिकता दे रहे हैं। खादी के कपड़ों को स्टाइल करने का खास तरीका होता है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Khadi - फोटो : instagram
खरीदे कुछ अलग रंग

लोगों को लगता है कि खादी के कपड़े सिर्फ हल्के रंगों में ही मिलते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। आपको बाजार में हर रंग में खादी के कपड़े उपलब्ध हो जाएंगे। अलग-अलग रंगों के कपड़े आपको बेहद क्लासी लुक देंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
Khadi Fashion - फोटो : instagram
स्टाइल को दें प्राथमिकता

ऐसा नहीं है कि खादी के फैब्रिक में आपको सिर्फ एथनिक वियर ही मिले। आज के समय में आपको खादी से बने एथनिक के अलावा कैजुअल और इंडो वेस्टर्न कपड़े भी मिल जाएंगे। बाजार में आपको खादी के लहंगे से लेकर शेरवानी तक मिल जाएंगे। 

4 of 7
jewellery - फोटो : istock
एक्सेसरीज का रखें ध्यान

खादी के कपड़ों के सआथ ज्वेलरी थोड़ी हल्की ही कैरी करें। अगर आप ज्यादा हैवी ज्वेलरी कैरी करेंगी तो इससे आपका लुक बिगड़ सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि अपने आउटफिट के हिसाब से ही एक्सेसरीज करें।
विज्ञापन

5 of 7
makeup new - फोटो : istock
मेकअप का रखें खास ध्यान

खादी के आउटफिट के साथ मेकअप करते वक्त ध्यान रखें कि अगर आप ज्यादा डार्क मेकअप करेंगी तो ये आपके लुक को खराब कर देगा। इसके साथ न्यूड मेकअप बेहद कमाल का लगेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
footwear - फोटो : instagram
फुटवियर

अगर आप खादी के आउटफिट के साथ फ्लैट स्लीपर या मोजरी पहनेंगी तो ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा। बस फुटवियर ज्यादा चमचमाती हुई नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hair Style - फोटो : instagram
हेयर स्टाइल में ना करें एक्सपेरिमेंट

खादी के कपड़ों के साथ हेयर स्टाइल बनात वक्त किसी तरह का एक्सपेरिमेंट ना करें। इनके साथ सिंपल खुले बाल या चोटी ही प्यारी लगती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें