Galentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के बारे में तो हर कोई जानता है, पर क्या कभी आपने गैलेंटाइन डे के बारे में सुना है ? गैलेंटाइन डे वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले 13 फरवरी को मनाया जाता है। ये दिन सहेलियों और बहनों के संग सिस्टरहुड को सेलिब्रेट करने के लिए होता है।
इस दिन को पार्क्स एंड रिक्रिएशन शो के एक एपिसोड के जरिए पॉपुलर किया गया था, लेकिन अब यह एक ट्रेंड बन चुका है। इस दिन लड़कियां अपनी गर्ल गैंग के साथ टाइम स्पेंड करती हैं, गिफ्ट एक्सचेंज करती हैं और मस्ती करती हैं।
गैलेंटाइन डे सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि एक खूबसूरत मौका है अपनी गर्ल गैंग के साथ दोस्ती और प्याऱ सेलिब्रेट करने का। यदि आप भी इस दिन को खास बनाना चाहती हैं तो अपनी गर्ल गैंग के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएं। इस प्लान के अंतर्गत अपने लुक का खास ध्यान रखें। यहां हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।