Gajra Hairstyles Ideas: बालों में गजरा लगाने से एथनिक लुक की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। इसी के चलते यहां हम आपको कुछ ट्रेंडी गजरा हेयरस्टाइल बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
फिर लौट आया बालों में गजरा लगाने का ट्रेंड
- फोटो : Adobe stock
Gajra Hairstyles Ideas: एक समय था, जब रानी-महारानी बालों में गजरा लगाना पसंद करती थीं। फिर समय बदला और महिलाओं ने गजरा लगाना पसंद कर दिया। पर, आज के समय में एक बार फिर से महिलाएं बालों में गजरा लगाना पसंद कर रही हैं।
अगर आपको भी ये अंदाज पसंद आ रहा है लेकिन ये समझ नहीं आ रहा है बालों पर गजरे का इस्तेमाल कैसे करें तो ये लेख इसमें आपकी मदद करेगा। हम आपको बताएंगे कि कैसे अलग-अलग तरीके से आप अपने बालों में गजरा लगा सकती हैं। ये सभी हेयर स्टाइल ऐसी हैं, जिसे आप खुद से भी बना सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 7
स्लीक बन के साथ गजरा
- फोटो : instagram
स्लीक बन के साथ गजरा
गर्मी के मौसम में ज्यादातर महिलाएं अपने बालों में जूड़ा बांधती हैं। खासतौर पर स्लीक बन तो देखने में भी अच्छा लगता है। ऐसे में अगर आप स्लीक बन पर गजरा बांधेंगी तो आपका लुक साड़ी में कमाल का लगेगा। साड़ी में इस तरह की हेयर स्टाइल देखने में काफी अच्छी और क्लासी लगती है।
विज्ञापन
3 of 7
मेसी बन विद गजरा
- फोटो : instagram
मेसी बन विद गजरा
मेसी बन की वजह से हेयर स्टाइल काफी क्यूट दिखती है। ऐसे में यदि आप चाहें तो मेसी बन बनाकर उसपर गजरा अटैच करें। मेसी बन में गजरा लगाने के लिए मोगरा के फूलों का गजरा सबसे बेस्ट माना जाता है। इसे आपको बन से चाजों ओर अच्छी तरह से लपेटना है। ये हेयर स्टाइल देखने में भी कमाल की लगती है।
4 of 7
ब्रेडेड बन के साथ गजरा
- फोटो : instagram
ब्रेडेड बन के साथ गजरा
यदि आपको उड़ते हुए बाल पसंद नहीं है तो सबसे पहले ब्रेडेड बन बनाएं। इसके लिए बीच की मांग निकालकर दोनों साइड में चोटी गूंथ लें और फिर जूड़ा बना लें। इसके बाद इस जूड़े में मोगरे का गजरा अटैच करें। इससे आपका लुक अच्छा दिखेगा। इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए आगे की साइड जुल्फे निकाल लें।
विज्ञापन
5 of 7
हाफ ब्रेड स्टाइल में गजरा
- फोटो : instagram
हाफ ब्रेड स्टाइल में गजरा
इस तरह की हेयर स्टाइल भी देखने में काफी क्लासी लगती है। इसके लिए बीच की मांग निकालें और दोनों साइड ब्रेड बना लें। इसके बाद दोनों चोटियों को पीछे की तरफ पिन से अटैच करें। अब पिन से ही गजरा को भी बालों में अटैच करें, ताकि ये अच्छे से टिक जाए।
विज्ञापन
6 of 7
चोटी में पिन से करें अटैच
- फोटो : instagram
चोटी में पिन से करें अटैच
साड़ी के साथ ऐसी हेयर स्टाइल भी अच्छी लगती है। इसके लिए अपने बालों में लो पोनीटेल बनाएं। इसके बाद पोनीटेल में जहां रबड़ बांधी है, वहीं पर ऐसे खुला गजरा अचैट करें। ये देखने में अच्छा लगता है। शादी-विवाह में भी इस तरह की हेयर स्टाइल कमाल की लगती है।
वैसे तो चोटी पर खुला गजरा लगाना ज्यादा अच्छा होता है, लेकिन आप चाहें तो इसे परांदे के जैसे भी लगा सकती हैं। इसके लिए आपको बालों में चोटी बनाएं और उसपर गजरे को अच्छी तरह से लपेट दें। ऐसा करने पर आपका लुक काफी खूबसूरत लगेगा।