Wedding Season: वैसे तो शादी का दिन लड़कियों के साथ-साथ लड़कों के लिए भी बेहद खास होता है, लेकिन अपने लुक को खास बनाने के लिए सबसे ज्यादा मेहनत लड़कियां करती हैं। हर होने वाली दुल्हन अपने ब्राइडल लुक को महीनों पहले से प्लान करने लगती है। वो चाहती हैं कि उनका लहंगा, मेकअप और ज्वेलरी सब एकदम परफेक्ट हो।
लहंगा और मेकअप तो लड़कियां काफी सोच-समय कर खरीदती हैं, लेकिन सही ज्वेलरी का चयन करना उनके लिए काफी मुश्किल हो जाता है। इसी के चलते हम आपको बताएंगे कि ब्राइडल गहने खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। यदि आप इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आपका वेडिंग लुक सबसे कमाल का और खूबसूरत लगेगा।
विज्ञापन
2 of 6
आउटफिट के साथ मैच करें
- फोटो : instagram
आउटफिट के साथ मैच करें
ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए यदि आप आर्टिफिशयल गहने खरीदने का प्लान कर रही हैं तो सबसे पहले लहंगा, साड़ी या ब्राइडल ड्रेस फाइनल करें। इसके बाद ही ज्वेलरी खरीदें। ये आउटफिट के हिसाब से ही होनी चाहिए। अगर मैच करानी है तो मैच कराइए, वरना आप कॉन्ट्रास्ट में भी इसे कैरी कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
ब्लाउज की नेकलाइन के अनुसार देखें
- फोटो : instagram
ब्लाउज की नेकलाइन के अनुसार देखें
गले का नेकपीस खरीद रही हैं तो पहले अपने ब्लाउज की नेकलाइन देखें। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्राइडल ब्लाउज काफी हैवी होता है। ऐसे में यदि उसके साथ सही ज्वेलरी का चयन आप नहीं करेंगी तो इससे आपका लुक ही पूरी तरह से खराब हो जाएगा। नेकलाइन और ज्वेलरी के बीच में गैप होना बेहद जरूरी है।
4 of 6
क्वालिटी अवश्य चेक करें
- फोटो : instagram
क्वालिटी अवश्य चेक करें
आपके ब्राइडल लुक में हर एक चीज परफेक्ट होनी चाहिए। ऐसे में पैसे बचाने के लिए खराब क्वालिटी की ज्वेलरी कतई न खरीदें। कई बार खराब क्वालिटी के गहनों से स्टोन अपने आप ही निकलने लगते हैं, जिससे आपका लुक खराब हो सकता है। स्टोन के साथ-साथ मटेरियल की फिनिशिंग, पॉलिश और वर्क को ध्यान से देखें।
विज्ञापन
5 of 6
लॉक होना चाहिए सही
- फोटो : instagram
लॉक होना चाहिए सही
ब्राइडल ज्वेलरी काफी हैवी होती है। इसलिए इसका लॉक अवश्य चेक कर लें। अगर इसका लॉक अच्छी क्वालिटी का नहीं हुआ और वो ज्वेलरी का वजन नहींं उठा पाया तो आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। लास्ट मूमेंट पर आप ज्यादा कुछ कर भी नहीं पाएंगी। खासतौर पर मांगटीका और गले से नेकपीस के लॉक को अच्छी तरह से चेक करें, क्योंकि ये आपके लुक का सबसे अहम भाग हैं।
अपनी ज्वेलरी का एक बार ट्रायल अवश्य लें, क्योंकि कई बार ज्यादा हैवी ज्वेलरी शरीर पर चुभती है, जो आपको परेशान कर सकती है। इसीलिए एक बार इसे पहनकर देख लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो। जिस भी ज्वेलरी के साथ आप सहज हों, उसे ही खरीदें।