फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन टिप्स: इस फेस्टिव सीजन हर किसी की नजरें होंगी आप पर, ट्राई करें ये स्टाइलिश एथनिक आउटफिट

Sat, 26 Sep 2026 04:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fashion Tips: अंब्रेला कुर्ती से लेकर अनारकली और शरारा सेट तक, जानिए त्योहारों पर कौन-से एथनिक-फ्यूजन आउटफिट आपके लुक में चार चांद लगाएंगे।
विज्ञापन
1 of 7
त्योहारों के लिए पांच आउटफिट - फोटो : AI
Festive Outfit Ideas For Women: त्योहारों का मौसम आने वाला है और सजने-संवरने का उत्साह भी। कुछ ही दिनों में नवरात्रि, दुर्गा पूजा, करवा चौथ, दिवाली और छठ का पर्व मनाया जाएगा।इन मौकों पर महिलाएं पारंपरिक पोशाकों को अपनाकर तैयार होती हैं।

इस बार अगर आप पारंपरिक पहनावे में आधुनिकता का तड़का लगाकर अपने रूप को खास बनाना चाहती हैं, तो कुछ नए और आकर्षक आउटफिट को अपनी अलमारी का हिस्सा बनाएं। रंगों, कढ़ाई और सुंदर डिजाइनों से सजे ये परिधान हर त्योहार में आपको अलग और मनमोहक अंदाज देंगे, तो सही आभूषण और संयोजन के साथ आपका हर रूप यादगार बनेगा।
विज्ञापन

2 of 7
अंब्रेला कुर्ती - फोटो : Ai
अंब्रेला कुर्ती में दिखेगा फ्लेयर्ड लुक

यह कुर्ती उन महिलाओं के लिए शानदार विकल्प है, जिन्हें आउटफिट में थोड़ा फ्लेयर पसंद है। नीचे की ओर फैली डिजाइन आपकी नेचुरल बॉडी को खूबसूरत शेप देती है और चलते समय इसका फ्लो काफी आकर्षक लगता है। मगर फेस्टिव लुक के लिए सिल्क, रेयॉन या कॉटन-सिल्क फैब्रिक ही चुनें। हल्के गहने, झुमके और एथनिक फुटवियर के मेल से आप लुक को पूरा करें।
विज्ञापन

3 of 7
पेपलम कुर्ती - फोटो : Ai
पेपलम कुर्ती से मिलेगा मॉडर्न टच

ट्रेडिशनल वियर में मॉडर्न टच जोड़ने का बेहतरीन तरीका है-पेपलम कुर्ती। कमर के पास फिट और नीचे हल्के फ्लेयर वाली इसकी डिजाइन लुक को आकर्षक बनाती है। इसे शरारा, प्लाजो या स्ट्रेट पैंट के साथ पहना जा सकता है। छोटे झुमके और मिनिमल मेकअप के साथ यह लुक खासतौर पर खूबसूरत लगेगी।

4 of 7
अनारकली सूट - फोटो : instagram
अनारकली में पाएं रॉयल अंदाज

अनारकली ऐसा एथनिक आउटफिट है, जिसे लगभग हर त्योहार और अवसर पर पहना जा सकता है। फ्लोर-लेंथ अनारकली खासतौर पर रॉयल और एलिगेंट लुक देती है। जरी, सीक्वेंस और मिरर वर्क इसे और भी शानदार बनाते हैं। शाम की पार्टी के लिए हल्की शाइन वाला फैब्रिक और दिन के कार्यक्रम के लिए पेस्टल या हल्के शेड्स चुनें। दुपट्टे और छोटे झुमकों के साथ इसका लुक निखर जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
जैकेट स्टाइल कुर्ती - फोटो : AI
जैकेट स्टाइल कुर्ती से बढ़ाएं स्टाइल

अगर आप सिंपल कुर्ती को थोड़ा अलग अंदाज देना चाहती हैं, तो जैकेट स्टाइल कुर्ती ट्राई करें। कुर्ती के ऊपर पहनी जाने वाली जैकेट पूरे आउटफिट में लेयरिंग और स्टाइल का तड़का लगाती है। एम्ब्रॉयडरी या प्रिंटेड जैकेट को सिंपल कुर्ती के साथ  पहनें।
विज्ञापन

6 of 7
Gharara and Sharara - फोटो : instagram
शरारा सेट में दिखेगा ट्रेडिशनल-फ्यूजन अंदाज

कुर्ती के साथ ढीला और घेरदार शरारा आउटफिट को ग्रेसफुल बनाता है। सिल्क, जॉर्जेट या कॉटन में इसे चुनें। हल्की कढ़ाई या प्रिंट वाली कुर्ती त्योहारों के लिए बेहतर हैं, जबकि हैवी ईयररिंग्स और चूड़ियों के साथ यही सेट शादी या बड़े फंक्शन के लिए ग्लैमरस बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Accessories - फोटो : instagram
सही एक्सेसरीज से पूरा करें लुक

फेस्टिव आउटफिट के साथ एक्सेसरीज का चुनाव भी काफी मायने रखता है। झुमके, चूड़ियां, बिंदी, एथनिक फुटवियर और खूबसूरत दुपट्टा आपके लुक को और निखार सकते हैं। ध्यान रखें कि कपड़े अगर ज्यादा हैवी हैं, तो ज्वेलरी को थोड़ा मिनिमल रखें। वहीं, सिंपल आउटफिट के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स या चूड़ियां आपके लुक को आकर्षक बना सकती हैं।


त्योहारों में कढ़ाई से मिलेगा एलिगेंट लुक

फैशन डिजाइनर जयकीर्ति सिंह बताती हैं कि इस समय पारंपरिक परिधानों में साड़ी, अनारकली, शरारा, गरारा, लहंगा, कुर्ता-प्लाजो और प्री-ड्रेप्ड साड़ी काफी लोकप्रिय हो रही हैं। हल्के सिल्क, कॉटन-सिल्क और ऑर्गेंजा जैसे फैब्रिक आरामदायक रहते हैं। मॉडर्न टच के लिए आप बेल्टेड साड़ी, केप या जैकेट चुनें। पेस्टल रंग और गहरे ज्वेल टोन इस मौसम खास पसंद किए जा रहे हैं, जबकि कढ़ाई लुक को एलिगेंट बना रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें