फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day Special Outfit: क्यूट, कंफर्टेबल और इंस्टा-रेडी! फ्रेंडशिप डे पर पहनें इस तरह के आउटफिट

Sat, 02 Aug 2025 12:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Friendship Day Special Outfit 2025: यदि आप फ्रेंडशिप डे के दिन अपनी सहेलियों के साथ घूमने जा रही हैं तो खास तरह से तैयार हों। यहां हम इसके कुछ विकल्प आपको दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
फ्रेंडशिप डे पर सहेलियों के साथ जाना है घूमने तो पहनें इस तरह के आउटफिट - फोटो : instagram
Friendship Day Special Outfit 2025: हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल ये दिन 3 अगस्त को पड़ेगा, इसलिए इस साल फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त को मनाया जाएगा। जब हम सभी छोटे थे, तो इस दिन के लिए काफी उत्साहित रहते थे। बाजार जाकर अपने दोस्तों के लिए फ्रेंडशिप बैंड खरीदते थे, और उन्हें बांधते थे।

अब जैसे-जैसे हम बड़े हुए और समय बदला तो लोग सिर्फ एक-दूसरे को विश कर देते हैं। इसके अलावा अब बस लोग दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना लेते हैं। यदि आप भी अपने दोस्तों और सहेलियों के साथ इस फ्रेंडशिप डे पर घूमने जा रही हैं, और समझ नहीं आ रहा कि क्या पहनें तो यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
क्यूट दिखने के लिए पहनें ऐसा को-ऑर्ड सेट - फोटो : instagram
क्यूट दिखने के लिए पहनें ऐसा को-ऑर्ड सेट

अगर आपको क्यूट दिखना पसंद है तो इस तरह का को-ऑर्ड सेट आप कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आपको माइक्रो स्कर्ट, टीशर्ट और जैकेट कैरी करनी है। इस तरह की ड्रेस के साथ अपने बालों को कर्ल करें। कर्ल बाल आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेंगे। ऐसे आउटफिट के साथ बालों को हाफ टाई करके बो अवश्य लगाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
fashion outfit - फोटो : instagram
नी लेंथ ड्रेस 

कुछ हटकर लेकिन क्लासी पहनने का मन है, तो इस तरह की नी लेंथ ड्रेस पहनें। ऐसी ड्रेस तकरीबन हर लड़की के पास होती है। ऐसी ड्रेस के साथ पैरों में हील्स अवश्य कैरी करें। हील्स की वजह से आपका लुक और ड्रेस और भी प्यारा दिखेगा। इसके साथ गले में और हाथ में कुछ एक्सेसरीज अवश्य पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। 

4 of 7
ऑम्ब्रे गाउन - फोटो : instagram
ऑम्ब्रे गाउन

यदि सहेलियों के साथ डिनर पर जाने का प्लान बना है तो इस तरह का ऑम्ब्रे गाउन कैरी करें। ऐसा ऑम्ब्रे गाउन रात के समय बहद खूबसूरत दिखेगा। ऐसे गाउन के साथ आपका मेकअप हल्का होना चाहिए, ताकि लुक प्यारा दिखे। इसके अलावा हेयर स्टाइल भी खास होनी चाहिए, उसी से आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे। 
 
विज्ञापन

5 of 7
को-ऑर्ड सेट - फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट

कुछ आरामदायक पहनने का मन है तो इस तरह का को-ऑर्ड सेट कैरी करें। ये भी आपके लुक को कई गुना बढ़ा देगा। ऐसे आउटफिट खासतौर पर दिन की आउटिंग के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। इसलिए इसका चयन करें। ऐसा आुटफिट पहन रही हैं तो उसे स्टाइल सही से करें, वरना ये काफी सिंपल लगेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
बॉडीकॉन गाउन - फोटो : instagram
बॉडीकॉन गाउन

रात को पार्टी में जाना है तो इस तरह का बॉडीकॉन गाउन पहनें। ऐसा बॉडीकॉन गाउन आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगा। इसे पहनते समय ध्यान रखें कि इसकी फिटिंग सही हो। ये ढीला या ज्यादा टाइट खराब दिखेगा। ऐसे आउटफिट का चयन तभी करें, जब आप इसे पहनने में सहज हों। वरना इससे आपको परेशानी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एथनिक लुक - फोटो : instagram
एथनिक लुक  

आज-कल युवा लड़कियों को एथनिक वियर काफी पसंद आते हैं। इसलिए आप चाहें तो एथनिक आउटफिट भी कैरी कर सकती हैं। इसके लिए इस तरह का चिकनकारी कुर्ता और साथ में घेर वाला चिकनकारी शरारा से बेहतर कुछ हो नहीं सकता। ऐसे आउटफिट के साथ बालों को खुला करें या फिर आप मेसी चोटी गूंथकर बना सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें