What to Wear on kajari Teej 2025: सावन के महीने के तुरंत बाद भाद्रपद मास का आरंभ होता है, जिसमें कजरी तीज का त्योहार आता है। ये त्योहार मुख्यत भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। ये तिथि इस साल 12 अगस्त को पड़ रही है। ऐसे में कजरी तीज का त्योहार 12 अगस्त को ही मनाया जाएगा।
इस दिन महिलाएं माता पार्वती और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करती हैं। ये पूजा सुहागिन महिलाओं के लिए खास होती है, इसलिए महिलाएं इस दिन खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं। यदि आप भी इस दिन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो खास तरह के आउटफिट पहन सकती हैं। यहां लेटेस्ट आउटफिट के कुछ आइडिया दिए जा रहे हैं, ताकि आप सबसे प्यारी और अलग दिखें।