फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 सालों के फिल्मी करियर में बनीं सुपरस्टार, देखिए रश्मिका मंदाना के ब्यूटीफुल लुक

Wed, 08 Jul 2020 03:17 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram
साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कई सारी हिट एक्ट्रेस हैं। जिसमें अनुष्का शेट्टी से लेकर सामंथा अक्किनी तक शामिल हैं। लेकिन एक एक्ट्रेस जिसने तेजी से टॉलीवुड में नाम कमाया है। वो है रश्मिका मंदाना। रश्मिका ने साल 2016 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। तेलूगु और कन्नड़ फिल्मों की सनसनी बन गईं रश्मिका ने कई सारी हिट फिल्मों में काम किया है। जिसमें अंजनी पुत्र और गीता गोविंदम जैसी फिल्में शामिल हैं। एक्टिंग के साथ ही रश्मिका फैशन के मामले में भी आगे रहती हैं और फैंस के लिए अक्सर ही फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिनमें उनके बेस्ट लुक नजर आते हैं।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram
रश्मिका को भले ही कम लोग जानते हों लेकिन उनकी चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में भी है। गोवा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल रश्मिका ने न्यूड शेड की इस फ्लोरल ड्रेस को पहन ये दिखा दिया कि वो फैशन के मामले में किसी बड़ी हीरोइन से कम नही हैं।


 
विज्ञापन

3 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram
वहीं इस गोल्डन ब्लाउज और आइवरी कलर की साड़ी में तैयार रश्मिका का लुक काफी इंप्रेसिव दिख रहा है। मेसी हेयर और न्यूड शेड की लिपस्टिक संग इस लुक को पूरा किया गया है। 


 

4 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram
बता दें कि रश्मिका साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के अपोजिट फिल्म Sarilereu Nekkevarru में नजर आई थीं। ये फिल्म ब्लाकबस्टर साबित हुई थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram
रश्मिका ने अपनी कई सारी हिट फिल्मों के आने के बाद फीस भी बढ़ा दी है। अगर इस खबर में सच्चाई है तो फिर वो साउथ की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में शुमार हो जाएंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram
रश्मिका अपनी क्यूट स्माइल से फैंस को दीवाना बना देती हैं। तेलुगु सुपरस्टार नागा शौर्या के साथ फिल्म 'चलो' से डेब्यू  किया था। वहीं पिछले साल आई डियर कॉमरेड में भी रश्मिका नजर आईं थीं। जो ब्लाकबस्टर साबित हुई थी। इस ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस में रश्मिका का खूबसूरत लुक नजर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें