मुंबई में अनलॉक फेज 1 में कई सारे सितारे घर के बाहर नजर आए। जरूरी काम से लेकर जॉगिंग करते दिखे इन सितारों में सिद्धार्थ शुक्ला का नाम भी शामिल है। पिछले दिनों पपराजी के कैमरे में बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला भी कैद हुए। किसी जरूरी काम से निकले सिद्धार्थ काफी रिलैक्स मूड में नजर आ रहे थे। साथ ही उनका लुक भी काफी कूल था। लेकिन सबका ध्यान खींचा उनकी फुटवियर ने।