साड़ी एक ऐसा एथिनिक वियर है जिसे ट्रेडिशनल के साथ ही मॉडर्न लुक में बड़ी ही आसानी से पहना जा सकता है। ऑफिस जाना हो या किसी पार्टी में अगर 'क्या पहने' जैसे प्रश्नों से परेशान रहती हैं तो बस एक सिंपल सी साड़ी को अलग तरीके से पहन कर पार्टी की जान बन सकती हैं। सबसे खास बात, इसके लिए आपको बहुत सारी चीजों या बहुत मेहनत की भी जरूरत नही होगी। वैसे भी आजकल सोशल मीडिया पर #Saree Challenge खूब चला है। ऐसे में किसी भी तस्वीर को अपलोड करने से पहले एक बार इन खूबियों के साथ साड़ी पहनिए तो लोग बस आपको ही देखते रह जाएंगे। चलिए जानें कैसे आप एक साधारण सी साड़ी को हटके लुक दे सकती हैं।