फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दुनिया की सबसे अमीर सुंदरी, करोड़ों की संपत्ति की है मालकिन देखने लायक है शानोशौकत

Tue, 17 Dec 2019 04:13 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Kirsty Bertarelli - फोटो : instagram
जब कभी अमीरों की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल ग्रेट्स, हैरी पॉटर के लेखक जे के रॉलिंग का नाम आता है, लेकिन आज हम आपको जिस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं वो दुनिया की सबसे अमीर सुंदरी हैं। 1988 में मिस यूके चुनी गईं कर्स्टी बर्तरेली ब्रिटेन की अरबपति और सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं। 48 वर्षीय इस सुंदरी के पास 582 अरब डॉलर से भी ज्यादा की संपत्ति है। आइए जानते हैं ये सुंदरी किस शानोशौकत के साथ रहती है।
 
विज्ञापन

2 of 7
Kirsty Bertarelli - फोटो : instagram
1988 में मिस यूके का खिताब जीतकर कर्स्टी ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था और फर्स्ट रनर अप का खिताब जीता था। कर्स्टी एक मॉडल होने के साथ ही पॉप स्टार भी हैं। कर्स्टी का विवाह इटली के अर्नेस्टो बर्तरेली से हुआ है, जो कि बायोटेक के बिजनेस से जुड़े हुए हैं। अर्नेस्टो ने 1996 में अपना खानदानी बिजनेस ज्वॉइन किया था। उस समय उनकी कंपनी 5,490 करोड़ रुपए के फायदे में थी। आज उन्होंने अपनी काबिलियत से 18,924 करोड़ तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन

3 of 7
Kirsty Bertarelli - फोटो : Instagram
ब्रिटेन की सबसे बड़ी याट के मालिक
दुनिया की सबसे अमीर जोड़ियों में शामिल बर्तरेली दंपति इन दिनों अपने नए याट को लेकर सुर्खियों में है। वावा2 नाम की इस याट को तमाम लग्जरी और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया गया है। यह यूके में बनी अब तक की सबसे बड़ी याट है। 302 फीट लंबी इस याट में 34 क्रू मेंबर के अलावा 22 मेहमान सफर कर सकते हैं। सभी के लिए इसमें अलग अलग कमरों की व्यवस्था की गई है। 1351 करोड़ रुपये कीमत वाली इस आधुनिक याट की रफ्तार 34 किमी प्रतिघंटा है। इस याट में एक हेलिकॉप्टर भी है, जिसकी कीमत 76 करोड़ रुपये है।
 

4 of 7
Kirsty Bertarelli - फोटो : Instagram
घर भी है आलीशान
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला इन दिनों अपने पति और बच्चों के साथ स्विटजरलैंड में रहती हैं। यहां की ठंड से बचने के लिए इन लोगों ने एक ग्लास हाउस बनवाया हुआ है, जहां वो लोग ज्यादातर रहते हैं। यह घर पूरी तरह से कांच से बना हुआ है। इसमें एक हैलिपेड और व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए हेलिकॉप्टर की सुविधा है। अंडरग्राउंड गैराज के अलावा इस घर में दो शानदार किचन हैं, जिसमें एक में शेफ खाना बनाते हैं तो दूसरे में कर्स्टी सप्ताह में तीन बार परिवार के लिए खाना बनाती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
Kirsty Bertarelli - फोटो : Instagram
संपत्ति है अपार 
बर्तरेली दंपति के पास जेनेवा में एक लेक हाउस और बेलग्रेविया में लंदन हाउस है, जिनकी कीमत करीब 170 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। दोनों ही मकानों में हाईटेक जिम और पर्सनल थिएटर हैं। इसके अलावा ये दंपति और भी बहुत सी कीमती संपत्ति के मालिक हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
Kirsty Bertarelli - फोटो : Instagram
लग्जरी जिंदगी है इनकी पसंद 
कर्स्टी को शानोशौकत की जिंदगी बेहद पसंद है।406 करोड़ रुपये कीमत का बोंबार्डियर ग्लोबल एक्सप्रेस जेट को वह अपने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए रखती हैं। इनके तीन बच्चों की सालाना स्कूल फीस 2.2 करोड़ रुपये है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kirsty Bertarelli - फोटो : Instagram
दोस्त भी हैं अमीर 
कर्स्टी के दोस्त भी इन्हीं की तरह ही शानदार जिंदगी जीते हैं। इनकी एक दोस्त क्रिस्टीना ने अपना 50वां बर्थडे अबूधाबी में तीन दिनों तक सेलिब्रेट किया, जहां सभी मेहमानों को पर्सनल जेट की सुविधा मुहैया कराई गई। उनकी एक दोस्त हीरा व्यवसायी कैरोलिन हैं, जिन्होंने एक पार्टी के लिए पूरी मार्वल टीम को इनवाइट किया था। इस दौरान वह 342 कैरेट के हीरों से जड़ा एक सूट पहनकर पहुंचीं, जिसे खासतौर से पेरिस में बनवाया गया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें