किराया आडवाणी का फैशनेबल स्टाइल आपको अपना दिवाना बना लेगा। इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरें हैं जो उनके ट्रेंडी स्टाइल की गवाह हैं। फिल्म कबीर सिंह की सफलता के बाद कियारा आडवाणी मशहूर चेहरा बन गई हैं। गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, कबीर सिंह इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली फिल्म बन गई है। 2019 में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली फिल्म की लिस्ट में कबीर सिंह चौथे स्थान पर है। फिल्म की इस सफलता से कियारा भी बेहद खुश हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि फिल्म के कुछ सीन्स के दौरान वो काफी असहज थीं लेकिन फिर भी वो प्रीती का किरदार निभाने के लिए राजी हो गईं।