फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: आलमारी में जरूर रखें ये फुटवियर, हर ड्रेस के साथ करेंगे मैच

Tue, 08 Feb 2022 01:22 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
footwear - फोटो : Pixabay
परफेक्ट लुक के लिए जरूरी है कि आउटफिट के साथ ही सही एक्सेसरीज और फुटवियर भी पहने जाएं। हालांकि हर ड्रेस के साथ मैच करते फुटवियर खरीदना हर किसी के बस की बात नही होती। ऐसे में जरूरी है कुछ फुटवियर ऐसी डिजाइन के हो जिसे ज्यादा से ज्यादा ड्रेस के साथ मैच किया जा सके। तो अपने शू रैक में इन फुटवियर को जरूर शामिल करें। तो चलिए जानें कौन से हैं वो पांच तरह के फुटवियर।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
footwear - फोटो : insatgram
अगर आप हाई हील्स पहनने की चाह रखती हैं। लेकिन हर बार इसे पहनना मुश्किल है तो प्लेटफार्म हील्स को अपने शू रैक में रखें। इस तरह की हील्स को पहन आप स्टाइलिश भी दिखेंगी। वहीं ये पहनने में भी आरामदायक होती है। वहीं इन हील्स को शार्ट ड्रेस के साथ ही ट्राउजर और साड़ी, सूट पर भी आसानी से पहना जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
flip flop shoe
फ्लिप-फ्लॉप
आप इसे स्लीपर भी कह सकते हैं। लेकिन ये फ्लिप-फ्लॉप पहनने में आरामदायक होने के साथ ही काफी कूल लुक भी देते हैं। खासतौर पर गर्मियों और मानसून के सीजन में इनका स्टाइल काफी शानदार दिखता है। तो एक अच्छे फ्लिप-फ्लॉप पर पैसे खर्च करना समझदारी है।

4 of 5
footwear - फोटो : insatgram
स्ट्रैपी किटेन हील्स
पतली स्ट्राईप वाली किटेन हील्स अपनी वॉर्डरोब में जरूर रखें। ये हर ड्रेस के साथ काफी खूबसूरत दिखती हैं। फिर वो चाहे स्टाइलिश शार्ट्स वनपीस ड्रेस हो या फिर ट्राउजर या जींस। दोनों ही तरह की ड्रेस पर ये शानदार दिखते हैं। वहीं आप चाहें तो किटेन हील्स को कुर्ते के साथ मैच कर परफेक्ट लुक पा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
footwear - फोटो : insatgram
क्लॉग्स या म्यूल
वहीं फार्मल लुक के लिए आप क्लॉग्स को अपनी वॉर्डरोब में रखें। न्यूड शेड के क्लॉग्स हर फार्मल ड्रेस के साथ मैच करते हैं। ये आगे की तरफ से पूरी तरह से ढंके होते हैं। वहीं पीछे एड़ी वाला हिस्सा खुला होता है। जो दिखने में स्टाइलिश होने के साथ ही कंफर्टेबल भी रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें