फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Invention: ट्रेंच कोट से लेकर हाई हील्स तक, खास लोगों के लिए बनाई गई थी ये चीजें

Wed, 21 Sep 2022 03:49 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
fashion invention - फोटो : instagram
आम जिंदगी में कपड़ों और जूतों से जुड़ी कई सारी ऐसी चीजें हैं। जिसे पुराने जमाने में किसी खास मकसद के लिए तैयार किया गया है। लेकिन फैशन के नाम पर अब ये चीजें आम जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं। इस लिस्ट में जींस लेकर हाई हील्स तक शामिल हैं। परफ्यूम, ट्रेंच कोट और ऐसी बहुत सारी चीजें इस लिस्ट में शामिल हैं। जिसे 17 वीं और 18वीं शताब्दी में कुछ खास लोगों के लिए ही तैयार किया गया था। लेकिन अब इन सारी चीजों को आम आदमी से लेकर खास लोग इस्तेमाल में लाते हैं। तो चलिए जानें ऐसी ही चीजों के बारे में जिन्हें फैशन ट्रेंड के नाम पर इस्तेमाल में लाया जाने लगा। 
विज्ञापन

2 of 6
trench coat - फोटो : pixabay
ट्रेंच कोट
सेलिब्रेटी से लेकर आम लड़कियां तक ट्रेंच कोट को सर्दियों में पहनना पसंद करती हैं। ट्रेंच कोट लगभग ट्रेंड से बन गए हैं। जिन्हें स्टाइलिश लुक के लिए खूब पसंद किया जाता है। लेकिन इस ट्रेंच कोट को खास मकसद के लिए तैयार किया गया था। दरअसल, पहले विश्व युद्ध के दौरान ट्रेंच कोट को फ्रेंच और ब्रिटिश सेना के अधिकारियों के लिए तैयार किया गया था। जो सिपाहियों को बारिश और बर्फीली हवाओं से बचाने में मदद करता था। ट्रेंच कोट को तब वाटरप्रूफ मैटेरियल से बनाकर तैयार किया जाता था। जिसके कंधे पर लगी स्ट्रैप सिपाही और अधिकारियों की रैंक को बताती थी। 
पहले विश्व युद्ध के बाद भी ट्रेंच कोट को अधिकारी पब्लिक में सम्मान पाने के लिए पहन लिया करते थे। लेकिन बाद में ये ट्रेंच कोट अस्सी के दशक की महिलाओं द्वारा पहना जाने लगा और अब ये फैशन ट्रेंड बन चुका है। 
 
 
विज्ञापन

3 of 6
black dress - फोटो : istock
लिटिल ब्लैक ड्रेस
लिटिल ब्लैक ड्रेस या एलबीडी स्टाइलिश लड़कियों की वॉर्डरोब का सबसे जरूरी हिस्सा है। लेकिन क्या आप इसे बनाने के मकसद के बारे में जानती हैं। बीसवीं सदी में लिटिल ब्लैक ड्रेस को विधवा महिलाओं के लिए बनाया गया था। जिसे वो शोक प्रकट करने के लिए दो साल तक पहनती धी। लेकिन 1926 में कोको शनैल ने अपनी पहली लिटिल ब्लैक ड्रेस को बेचा था। जिसके बाद ये ड्रेस पूरी दुनिया में महिलाओं की पसंदीदा ड्रेस बन गई.

4 of 6
heels
हाई हील्स
हाई हील्स को लगभग हर लड़की पसंद करती है। लेकिन इसे बनाने का मकसद फैशन से बिल्कुल अलग था। हाई हील्स वाले जूतों को पारसी सैनिकों ने बनाया था। जिसे पहनकर वो घुड़सवारी करते हुए आराम से शूटिंग कर पाते थे। वहीं प्राचीन मिस्त्र में हाई हील्स स्टेटस का सिंबल था। जिसे महिलाएं और पुरुष दोनों पहनते थे।
विज्ञापन

5 of 6
jeans - फोटो : सोशल मीडिया
जींस की छोटी पॉकेट
जींस की छोटी पॉकेट का इन दिनों भले ही ज्यादा काम ना हो लेकिन सन 1800 में इन छोटी पॉकेट्स को काम के लिए बनाया गया था। जींस की छोटी पॉकेट में लोग पॉकेट वॉच डालते थे। जिसे चैन के जरिए फंसाया जाता था। क्योंकि उस जमाने में कलाई घड़ी का अविष्कार नहीं हुआ था। और ये छोटी पॉकेट घड़ी रखने के काम में आती थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Perfume - फोटो : iStock
परफ्यूम 
आजकल परफ्यूम और डियो बेहद कॉमन है। जिसे लगभग हर कोई लगाता है। लेकिन प्राचीन काल में मिस्त्र में परफ्यूम को गॉड से कम्यूनिकेट करने के लिए तैयार किया गया था। परफ्यूम को पादरी धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल करते थे। जिससे धार्मिक भावनाएं मन में जाएं। 
वहीं 17वीं शताब्दी में हाई सोसाइटी के लोग परफ्यूम का इस्तेमाल करते थे। क्योंकि परफ्यूम को खऱीदना आम आदमी के बस की बात नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें