फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pearl Outfit Ideas : अगर सिंपल कपड़े पहन कर हो गई हैं बोर तो ट्राई करें पर्ल आउटफिट

Mon, 27 Mar 2023 04:03 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आज-कल पर्ल आउटफिट काफी ट्रेंड में हैं। सबसे पहले कांस में पर्ल आउटफिट पहन कर दीपिका पादुकोण ने इसकी शुरूआत की थी
विज्ञापन
1 of 7
Pearl Outfit - फोटो : instagram
Pearl Outfit Ideas : आज कल सीक्विन और ऑर्गेंजा फैब्रिक के आउटफिट काफी ट्रेंड में हैं। इन कपड़ों की साड़ी, सूट काफी पसंद किए जाते हैं। पर, लगातार एक ही फैब्रिक के आउटफिट देखकर हर कोई बोर हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे नए स्टाइल के बारे में बता रहें जिसको फॉलो करके आप एक से बढ़ कर एक बेस्ट ड्रेस तैयार करा सकती हैं।

दरअसल, आज-कल पर्ल आउटफिट काफी ट्रेंड में हैं। ये काफी स्टाइलिश भी लगते हैं। सबसे पहले कांस में पर्ल आउटफिट पहन कर दीपिका पादुकोण ने इसकी शुरूआत की थी। जिसके बाद सोनम कपूर, नोरा फतेही, मौनी रॉय समेत कई अभिनेत्रियों ने अलग-अलग तरीके से पर्ल को अपने आउटफिट में इस्तेमाल किया था। अगर आप भी अपने आउटफिट को अलग टच देना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों से टिप्स ले सकती हैं। आइए देर ना करते हुए आपको पर्ल से स्टाइल किए हुए कुछ लेटेस्ट आउटफिट दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Pearl Outfit - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण

अपने स्टाइल की वजह से दीपिका काफी सुर्खियों में रहती हैं। कांस में उन्होंने संदीप खोसला और अबु जानी द्वारा डिजाइन की हुई व्हाइट रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मोतियों से बना एक नेकपीस पहना था, जो उनके ब्लाउज की स्लीव की तरह लग रहा था। आप चाहें तो इस तरीके से ब्लाउज का गला बनवा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Pearl Outfit - फोटो : instagram
नोरा फतेही

नोरा का ये लुक ठीक दीपिका की तरह ही था। इसके साथ ही नोरा ने अपने ब्लाउज में भी मोतियों का काम कराया था। 

4 of 7
Pearl Outfit - फोटो : instagram
मौनी रॉय

मौनी के जैसी पर्ल से बनीं शॉर्ट ड्रेस आज-कल काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे आउटफिट को आप अगर किसी भी पार्टी में पहनेंगी तो बेहद ही अलग और स्टाइलिश लगेंगी। अपने पुरानी ड्रेस पर पर्ल से वर्क करके आप उसे दोबारा से डिजाइन कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Pearl Outfit - फोटो : instagram
नुसरत भरूचा

अपने स्टाइल की वजह से पहचाने जानी वाली अभिनेत्री नुसरत भरूचा का पर्ल आउटफिट लोगों को काफी पसंद आया था। उन्होंने व्हाइट रंग के लहंगे के साथ पर्ल वर्क का ब्लाउज पहना था। 
विज्ञापन

6 of 7
Pearl Outfit - फोटो : instagram
रिया कपूर

सोनम कपूर की बहन ने अपनी शादी में मोतियों से बना दुपट्टा कैरी किया था। व्हाइट रंग की साड़ी में उनका लुक सबसे अलग और खूबसूरत दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Pearl Outfit - फोटो : instagram
सोनम कपूर

अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ सोनम का ये आउटफिट काफी प्यारा लग रहा था। इस पर्ल डिटेलिंग वाले आउटफिट के साथ उन्होंने एक पर्ल नेकपीस भी कैरी किया था, और अपने बालों में भी मोती लगाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें