फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending Palazzo Set : 500 रुपये में खरीद सकती हैं ऐसे प्लाजो सेट, जो देंगे आपको परफेक्ट लुक

Thu, 23 Mar 2023 10:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसे प्लाजो और कुर्ते के डिजाइन दिखाएंगे, जोकि ऑनलाइन के साथ-साथ बाजार में भी काफी सस्ते दामों में मिल जाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
Trending Palazzo Sets - फोटो : social media
Trending Palazzo Set : जैसे ही गर्मियों की शुरुआत होती है, लोग अपने कपड़ों को लेकर काफी कंफ्यूज होने लगते हैं। दरअसल, हर कोई इस मौसम में कंफर्टेबल रहना चाहता है क्योंकि आप इस चिलचिलाती धूप में हर तरीके के कपड़े नहीं पहन सकते। अगर आप मौसम के हिसाब से कपड़े नहीं पहनेंगे तो गर्मी में और ज्यादा परेशान हो जाएंगे।

अगर बात करें लड़कियों की तो उनके लिए सर्दी और गर्मी दोनों के हिसाब के अलग-अलग सलवार सूट बाजार में मिलते हैं। पर, कई बार महिलाएं बदलते मौसम में बार-बार कपड़ों में रुपये डालने से पीछे हट जाती है। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे प्लाजो और कुर्ते के डिजाइन दिखाएंगे, जोकि ऑनलाइन के साथ-साथ बाजार में भी काफी सस्ते दामों में मिल जाएंगे। ये प्लाजो सेट आपको महज 500 रुपये में मिल जाएंगे। अगर आप इन दामों के सूट खरीदेंगी तो आपका बजट भी खराब नहीं होगा और आप स्टाइलिश भी दिखेंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Trending Palazzo Sets - फोटो : social media
परफेक्ट होते हैं कॉटन के कुर्ते

गर्मियों के मौसम के लिए आर इस तरह का प्लाजो सूट ट्राई कर सकती हैं। इसका कपड़ा काफी हल्का होता है, इसलिए आपको इसको पहन कर जरा सी भी उलझन नहीं होगी। ऐसे प्लाजो सेट आपको बाजार के साथ-साथ ऑनलाइन भी मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Trending Palazzo Sets - फोटो : social media
ऐसे प्लाजो में अलग दिखेगा लुक

ऐसे एथनिक प्रिंट वाले प्लाजो सेट में आपका लुक काफी अलग और खूबसूरत दिखेगा। इसको आप अपने ऑफिस भी कैरी कर सकती हैं। ऐसे प्लाजो आपको आराम से 500 रुपये के अंदर मिल जाएंगे। 

4 of 5
Trending Palazzo Sets - फोटो : social media
हॉफ स्लीव वाला कुर्ता पहनकर दिखेंगी अलग

इस तरह के प्लाजो सेट कॉलेज और ऑफिस के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। वैसे तो ऐसे प्रिंट के प्लाजो कुर्ते महंगे आते हैं, पर, इन्हें आप ऑनलाइन 500 रुपये से कम में खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Trending Palazzo Sets - फोटो : social media
कॉलेज के लिए बेहतर ऑप्शन हैं ऐसे प्लाजो सेट

इस तरह के प्लाजो सेट को आप कॉलेज में पहनकर जा सकती हैं। इसे पहनकर आप कंफर्टेबल भी रहेंगी और आपका लुक भी काफी प्यारा लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें