फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending Necklace : एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक, हर आउटफिट के साथ परफेक्ट लगते हैं ऐसे नेकलेस

Mon, 22 May 2023 05:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई नेकलेस ऐसे भी होते हैं, जिन्हें आप एथनिक के साथ-साथ वेस्टर्न वियर के साथ भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
नेकपीस - फोटो : istock
Trending Necklace : महिलाएं चाहे किसी भी उम्र की हों, उन्हें ज्वेलरी खरीदने का और पहनने का काफी शौक होता है। एक समय था, जब महिलाएं हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद करती थीं। पर, आज के समय में हर महिला ऐसी ज्वेलरी कैरी करना पसंद करती है, जिसे पहन कर उन्हें उलझन ना हो। इसके साथ भी ऐसी ज्वेलरी महिलाओं को काफी पसंद आती है, जिसे एथनिक के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी पहना जा सके। यही वजह है कि महिलाएं हल्की ज्वेलरी ही लेना पसंद करती है। 


हर तरीके के आउटफिट के साथ पहनने के लिए आजकल मार्केट में इसके कई सारे ऑप्शन आपको मिल जाते हैं। इन नेक पीस को आप अपने हिसाब से कैरी कर सकती हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के नेकपीस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर ड्रेस के साथ परफेक्ट लगेंगे। आप इन्हें ट्रेडिशनल के अलावा वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी पहन सकती हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
Choker - फोटो : instagram
चोकर

आज-कल लड़कियों को चोकर काफी पसंद आता है। इसे आप साड़ी-सूट के अलावा जींस-टॉप के साथ या किसी मैक्सी ड्रेस के साथ भी कैरी कर सकती हैं। ये देखने के साथ पहनने में भी काफी हल्का सा ही होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
necklace - फोटो : instagram
मल्टी लेयर नेकलेस

अगर आपको डीप नेक का ब्लाउज और टॉप पहनना पसंद है तो ये एक बेहतर ऑप्शन है।  मल्टी लेयर नेकलेस पहनने से गला काफी भरा-भरा लगता है। ये आपके बोल्ड लुक में अलग टच दे सकता है।

4 of 5
necklace - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकन डायमंड नेकलेस

इस तरह के नेकपीस देखने में काफी क्लासी लगते हैं। अमेरिकन डायमंड नेकलेस को आप वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। ये आपको काफी कैजुअल और क्लासी लुक देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मल्टी कलर नेकलेस - फोटो : instagram
मल्टी कलर नेकलेस

इस तरह की ज्वेलरी आज-कल महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। ये सूट पर पहनने में भी काफी क्लासी लुक देता है। इसके साथ ही सिंपल साड़ी को भी ये अलग लुक देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें