फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: 40 की उम्र में दिखना है हैंडसम तो इस तरीके से हों तैयार, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

Sun, 23 Jul 2023 04:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप 40 के बाद भी हैंडसम दिखेंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
40 की उम्र में दिखना है हैंडसम तो इस तरीके से हों तैयार - फोटो : istock
Fashion Tips : अक्सर लोगों को ऐसा कहते सुना जाता है कि, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शारीरिक स्मार्टनेस खत्म होने लगती है पर, ऐसा कौन ही होगा जो ये चाहता हो कि वो स्मार्ट और हैंडसम ना दिखे। हर कोई अपनी तारीफ सुनना चाहता है, चाहे उसकी उम्र कितनी भी हो जाए। कई बार ऐसा होता है कि ड्रेसिंग सेंस की वजह से या तो आप अपनी उम्र से ज्यादा दिखने लगते हैं या फिर और कम। जिस वजह के कई बार लोग हंसी का पात्र बन जाते हैं।

इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप 40 के बाद भी हैंडसम दिखेंगे। इन टिप्स को फॉलो करके आत्मविश्वास वापस आ जाएगा। जिस वजह से आप पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे तो आइए आपको कुछ उन फैशन टिप्स के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से आप 40 की उम्र के बाद भी हैंडसम दिखेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
ना पहनें शॉर्ट्स - फोटो : istock
ना पहनें शॉर्ट्स

40 की उम्र के बाद अगर आप ग्रेसफुल दिखना चाहते हैं तो गलती से भी शॉर्ट्स ना पहनें। कार्गो पैंट और शॉर्ट्स पहनने में भले ही आप कंफर्टेबल हों लेकिन ये आपको बचकाना दिखा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सफेट टीशर्ट को कहें टा-टा - फोटो : istock
सफेट टीशर्ट को कहें टा-टा

कभी भी 40 की उम्र के बाद सफेद टी शर्ट पहन कर बाहर ना जाएं। अगर आपको व्हाइट टी शर्ट पसंद है तो हमेशा कॉलर वाली ही पहनें। इस पर प्रेस का खास ध्यान रखें। 

4 of 6
ना पहनें ढीले कपड़े - फोटो : instagram
ना पहनें ढीले कपड़े

अगर आप ढीले-ढाले कपड़े पहन कर बाहर जाएंगे तो इससे आपकी पर्सनैलिटी पर असर दिखेगा। इसलिए हमेशा फिटिंग के कपड़े पहनें। 
विज्ञापन

5 of 6
डेनिम जैकेट को कहें ना - फोटो : instagram
डेनिम जैकेट को कहें ना

डेनिम जैकेट को ना कहना सीख लें। इससे आपके लुक में ग्रेस कम हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फेडेड जींस से बनाएं दूरी - फोटो : istock
फेडेड जींस से बनाएं दूरी

अगर आपको जींस पहनने का काफी शौक है तो उसके रंग का खास ध्यान रखें। हमेशा क्लासी रंग वाला या डार्क कलर जींस ही ट्राई करें। प्रिंटेड, डैमेज और फेडेड जींस पहनने से दूरी बनाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें