फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड कपड़े समझकर आप भी तो नहीं ठगे जाते, इन 10 तरीकों से करें असली की पहचान

Sat, 20 Oct 2018 07:09 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
branded clothes
फैशन के इस दौर में युवाओं में ब्रांडेड कपड़े खरीदने की होड़ सी लगी है। हर कोई अपने कपड़े, जूतों को लेकर ब्रांड कॉन्शियस है, लेकिन कितनी बार ऐसा होता है कि जिन्हें हम ब्रांडेड समझकर खरीदते हैं वह असल में उसकी कॉपी होता है। ब्रांड के नाम पर हम ठगे जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो अब परेशान न हो। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देंगे जिन्हे आप शॉपिंग करते हुए ध्यान देंगे तो धोखा खाने की संभावना कम होगी। आईए जानते हैं ब्रांडेड कपड़ों की पहचान करने के टिप्स...

ब्रांडेड कपड़ों की बाजार में तमाम कॉपी मौजूद हैं। ऐसे में इन्हें खरीदते वक्त गलती से धोखा खा लेना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि ब्रांडेड कपड़ों में कई ऐसी खासियत होती है जिसे हर कोई कॉपी नहीं कर पाता। आज हम आपको इन्ही बारीकियों से रूबरू कराएंगे, जिससे आप ब्रांडेड कपड़ों की आसानी से पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
branded clothes
स्टिचिंग

ब्रांडेड कपड़ों की आप उसकी स्टिचिंग पर ध्यान देकर पहचान कर सकते हैं। ब्रांडेड कपड़ों की स्टिचिंग सीधी, नीट और एक जैसी होनी चाहिए। स्टिचिंग में इस्तेमाल धागा भी एक जैसे होना चाहिए। तस्वीर में दिखाए बटन को देखें। बटन के नीचे दिए पेंच में अगर ब्रांड का नाम लिखा है, मतलब वह नार्मल पेंच नहीं है। तो इसका मतलब है कि यह ऑरिजनल है।
विज्ञापन

3 of 6
branded clothes
जिप

ब्रांडेड कपड़ों की जिप बहुत स्मूथ और अच्छी क्वालिटी की होती है। फेक कपड़ों की जिप से पहचान करना बहुत ही आसान है। उसे तेजी से खोले और बंद करें। ऐसा करने से आपको अंदाजा हो जाएगा। एक और बात ध्यान दें, ज्यादातर ब्रांडेड कपड़ों की जिप पर ब्रांड का नाम लिखा होता है।

4 of 6
brand
बटन

ब्रांडेड कपड़ों के बटन पर ब्रांड का नाम लिखा होता है वहीं कॉपी कपड़ों पर सिंपल बटन होता है। अगली बार शॉपिंग करते हुए बटन पर भी गौर करना।
विज्ञापन

5 of 6
brand
लोगो

कई बार लोगो देखकर ब्रांडेड कपड़ों की पहचान करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन आप अपने मोबाइल पर उस ब्रांड का लोगो खोल उसे प्रोडक्ट के लोगो से मिला सकते हैं। लोगो का फॉन्ट स्टाइस से पहचान कर सकते हैं कि यह नकली तो नहीं है न।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
brand
टैग्स

आमतौर पर हम ब्रांडेड कपड़ों को खरीदते वक्त उनके टैग्स से उनकी पहचान करते है, लेकिन बाजार में मौजूद उनकी कॉपी पर भी बिल्कुल वैसे टैग लगाकर कपड़े बेचे जा रहे हैं। अगली बार जब आप बाजार जाएं तो आप टैग देखने के बजाय टैग की पहचान करें। बहुत सारे ब्रांड ऐसे हैं जो कपड़ों की लिनिंग में टैग लगाते है जिसकी मदद से उसकी सही पहचान हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें