फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीवेडिंग पार्टी में गजब ढा रही थीं अंबानी परिवार की होने वाली बहू, सेलेब्स ने भी लगाए चार चांद

Wed, 27 Feb 2019 01:53 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
shloka mehta
आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) के प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। स्विट्जरलैंड में चल रही आकाश-श्लोका की प्रीवेडिंग पार्टी में शामिल होने बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे हैं। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरों में श्लोका किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 9
shloka mehta
संगीत सेरेमनी में श्लोका ने लहंगा पहना है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने चोकर नेकपीस और मांग टीका लगा रखा था।
विज्ञापन

3 of 9
akash ambani pre wedding pics
प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन में जैकलीन के लुक की बात करें तो उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ ग्रे कलर का लहंगा पहना था, जिसमें गोल्डन एंब्रॉयड्री के साथ-साथ चुनरी में खूबसूरत गोल्डन कलर के फ्लावर बने हुए थे।

4 of 9
akash ambani pre wedding pics
जैकलीन का एक और लुक सामने आया है जो आकाश और श्लोका की बैचलर पार्टी का है। इसमें उन्होंने मैटलिक शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है, जो फाल्गुनी पीकॉक कलेक्शन से है। जैकलीन के इस लुक के लिए उनका मेकअप और हेयरस्टाइल Rosario Belmonte ने किया है।
विज्ञापन

5 of 9
akash ambani pre wedding pics
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का लुक भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बैचलर पार्टी में नव्या ब्लैक स्पार्कल थाई स्लिट ड्रेस में बेहद बोल्ड लग रही थीं। नव्या ने न्यूड मेकअप के साथ बालों को खुला कर अपने लुक को पूरा किया।
विज्ञापन

6 of 9
akash ambani pre wedding pics
संगीत सेरेमनी के लिए विद्या ने लाइट वाइन कलर का लहंगा पहना। उनका यह खूबसूरत लहंगा एसवीए कलेक्शन से था। इसे उन्होंने मैचिंग लो कट ब्लाउज के साथ और मांग टीका के साथ टीम अप किया था। मिनिमल मेकअप के साथ पिंक लिप्सटिक लगाकर विद्या ने अपने इस लुक को पूरा किया।
विज्ञापन

7 of 9
akash ambani pre wedding pics
बैचलर पार्टी के लिए विद्या ब्लैक फूल स्लीव्स कॉलर गाउन में नजर आईं। उनका यह खूबसूरत गाउन Karleo ब्रांड का था।

8 of 9
akash ambani pre wedding pics
करण जौहर ब्लैक मिरर शेरवानी में शानदार लग रहे थे। उनका यह लुक काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

9 of 9
akash ambani pre wedding pics
संगीत सेरेमनी में करिश्मा कपूर पर्पल शिमर साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें