क्या आपने कभी सोचा है कि एक ही फैब्रिक को छह अलग-अलग स्टाइलिश तरीकों से पहना जा सकता है? यदि नहीं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि एक ही फैब्रिक को कई स्टाइल में कैरी करना मुश्किल नहीं है। बस जरूरत है कि कुछ क्रिएटिव आइडियाज की, जिनकी मदद से हम एक ही फैब्रिक को कई फैशनेबल स्टाइल में ढालकर पहन सकते हैं। बात जब कॉटन वा रेऑन फैब्रिक की आती है तो इससे ज्यादा कंफर्टेबल और फैशनेबल लुक देने वाले फैब्रिक कम ही हैं। इसकी खासियत यह है कि कंफर्टेबल होने के साथ ही ये मुलायम, प्राकृतिक और इको- फ्रेंडली भी है। बहुत सारी महिलाएं कॉटन फैब्रिक को बोरिंग कहकर इग्नोर करती हैं, लेकिन वह यह नहीं जानती हैं कि वह इससे भी स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। आइए अक्स क्लोथिंगस कि क्रिएटिव हेड और संस्थापक निधि यादव से जानते हैं कैसे साधारण फैब्रिक को स्टाइल कर भीड़ में अलग खड़ा हुआ जा सकता है।