फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी से लेकर संगीत और रिसेप्शन तक, बिदिता बाग ने सुझाए समर ब्राइड के लेटेस्ट लुक्स

Tue, 30 Apr 2019 03:19 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
summer bride
गर्मियों के आते ही जहां हर तरफ न्यू समर कलेक्शन लॉन्च हो रहे हैं। लेकिन अगर आप इस गर्मियों में दुल्हन बनने जा रही हैं तो इसके लिए मशहूर अदाकारा बिदिता बाग लेकर आई हैं आपके लिए कुछ खास। बिदिता बाग ने इस समर ब्राइड लुक के लिए अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ की पत्रिका टी 2 के साथ कुछ नए प्रयोग किए हैं और इन्हें अमर उजाला के पाठकों तक पहुंचाने के लिए इन्हें हमारे साथ भी साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 7
summer bride
विनटेज लुक वाले इस पिंक कुर्ता में शोले गर्ल बिदिता बाग दे रही हैं ब्राइड गोल्स। चमचमाते क्रिस्टल लगे इस कुर्ते के साथ उन्होंने हथफूल भी पहना हुआ है। तरुन ताहिलियानी वाले इस लुक को संगीत लुक का नाम दिया गया है। साथ में यह हैंडबैग उनके कपड़ो को खूब सूट भी कर रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
summer bride
रितु कुमार की इस हरे रंग की साड़ी पर यह गोल्डन तार की ज़रदोज़ी एम्ब्रोइड्री बिदिता पर काफी फब रही है। इस लुक को देख हमें किसी देवी या राजकुमारी की याद आती है। इस रॉयल लुक वाली साड़ी के साथ डिजाइनर ने शादी और डिज़ाइन दोनों को ध्यान में रखा है। 

4 of 7
summer bride
रितु कुमार के इस लाल रंग के फ्लॉरल पैटर्न वाले लहंगे में बिदिता बाग बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। खुले बाल उनकी इस ड्रेस पर फब रहे हैं। डिज़ाइनर ने इस लुक को मेंहदी लुक करार किया है। इस हेवी लहंगे के साथ बिदिता ने हेवी नेकलेस भी पहना है। 
विज्ञापन

5 of 7
summer bride
इस ब्राउन रंग की ड्रेप्ड साड़ी पहने वह बीते दिनों की अदाकारा परवीन बाबी की याद दिलाती हैं। वहीं डिज़ाइनर तरुन ताहिलियानी को इस लुक से लेडी गागा की याद आती है और इस ड्रेस को उन्होंने बैचलर पार्टी का नाम दिया है। लाल रंग का क्लच वाला ये बैग इस ड्रेस पर काफी सूट भी कर रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
summer bride
अमित अग्रवाल ने यह खास ड्रेस रिसेप्शन के लिए बनाया गया है। इस सफेद वन पीस ड्रेस में बिदिता लाजवाब लग रही हैं। साथ पहना यह सिलवर नेकलेस और  झुमकी ड्रेस पर और निखर कर आ रहीं हैं। बिदिता के बाल भी इस ड्रेस को सूट करने के लिए छोटे किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bidita bag
इस फोटोशूट के लिए बिदिता ने फोटोग्राफर पवित्र दास, मेकअप आर्टिस्ट अभिजीत चंद्रा व स्टाइलिस्ट पिंकी केनवर्थी के साथ कई दिनों तक तैयारियां कीं। इस शूट के खत्म होने के बाद वह अपनी अगली फिल्म फौजी कॉलिंग की तैयारियों में व्यस्त हो गई हैं, जिसकी शूटिंग इसी महीने रांची में शुरू हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें