फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाढ़ी बनाने के बाद होती है चेहरे पर जलन तो ऐसे करें दूर

Sat, 05 Mar 2016 08:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • शेव करते वक्त कुछ गलतियां करते हैं तभी होती है जलन।
  • त्वचा पर ज्यादा जोर डालने से छिल सकता है चेहरा।
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आप भी शेविंग के बाद होने वाली समस्याओं से जूझ रहे हैं? जैसे दर्दनाक कट लगना, त्वचा का जलना, रैशेज पड़ना या फिर एक्ने? अगर हां, तो आपको सुरक्षित शेव करने के कुछ टिप्स को फॉलो करना चाहिए। जानिए, कुछ आसान तरीकों से शेव के बाद स्किन को कैसे हेल्दी बनाएं।
विज्ञापन


स्किन इंफेक्‍शन से बचने के लिए रेजर चैक करें। ध्यान रखें वो गंदा ना हो और ब्लेड बहुत ज्यादा इसतेमाल ना हुआ हो। समय-समय पर ब्लेड बदलते रहें ताकि त्वचा को कोई संक्रमण ना हो सके।
विज्ञापन

शेविंग के बाद होने वाली समस्याओं से यूं पा सकते हैं छुटकारा

- फोटो : getty images
शेविंग करने से पहले दाढ़ी को हल्के गुनगुने पानी से गीला कर लें। शेविंग जल्दबाजी में ना करें और रेजर के लंबे स्ट्रोक ना लें। इससे त्वचा में जलन और कटने की आशंका बढ़ जाती है।

एक ही जगह पर दो बार शेव करने की आदत को बदल लें। त्वचा पर शेव के दौरान कम से कम दबाव डालें। शेविंग क्रीम ऐलोविरा या विटामिन ई से युक्त होनी चाहिए। हमेशा क्रीम नरम लें जिससे रैशेज पड़ने या त्वचा में जलन कम हो।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें