आजकल नौजवानों में टैटू बनवाने का एक अलग ही क्रेज चल पड़ा है। शौक-शौक में लोग टैटू तो बनवा लेते हैं लेकिन इससे होने वाले साइड इफेक्ट से अंजान होते हैं। आइए जानते हैं टैटू बनवाने से आपको किस तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
टैटू बनवाने की सोच रहे हैं? पहले पढ़ लें ये खबर
2 of 6
टैटू
- टैटू बनवाने से कई बार वह जगह लाल पड़ जाती है और सूजन या दानें होने लगते हैं। साथ ही कई तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
टैटू बनवाने की सोच रहे हैं? पहले पढ़ लें ये खबर
3 of 6
टैटू
- टैटू बनवाने से त्वचा संबंधी कई बीमारियां हो सकती हैं। इसमें एक अहम है सोराइसिस। ये एक त्वचा रोग होता है जिसका इलाज बेहद मुश्किल होता है। साथ ही टैटू बनवाने में एक इंसान पर इस्तेमाल की गई सुई को ही दूसरे पर इस्तेमाल किया जाता है जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है।
टैटू बनवाने की सोच रहे हैं? पहले पढ़ लें ये खबर
4 of 6
टैटू
- अगर आप टैटू बनवाने की सोच रहे हैं तो आपको ये पता होना जरूरी है कि टैटू बनवाने के करीब चार महीने तक आप रक्तदान नहीं कर सकते।
विज्ञापन
टैटू बनवाने की सोच रहे हैं? पहले पढ़ लें ये खबर
5 of 6
टैटू
- कई बार लोग बिना सोचे-समझे शरीर के किसी भी अंग पर टैटू बनवा लेते हैं, जिस वजह से उन्हें मांसपेशियों के दर्द से जूझना पड़ता है। इसलिए टैटू बनवाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें।
- कई बार टैटू बनाने के लिए जिस स्याही का इस्तेमाल किया जाता है उनमें ऐसी धातुएं डाली जाती हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए हमेशा अच्छी जगह और किसी स्पेशलिस्ट से ही टैटू बनवाएं।