फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियां और स्टाइल स्टेटमेंट से समझौता कैसा...ये 4 जैकेट्स हैं ना

Thu, 07 Dec 2017 09:15 AM IST
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और धीरे-धीरे अपने तेवर भी दिखाने लगेगी। ऐसे में अधिकतर लोगों को विंटर वियर और अपने स्टाइल स्टेंटमेंट के बीच समझौता करना पड़ता है। उनको लगता है कि विंटर वियर के कारण उनका स्टाइल खो गया है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। विंटर वियर्स भी आपके लुक और स्टाइल में चार चांद लगा सकता है। बस जरूरत है तो उसे कुछ इस तरह से पहनने की...
विज्ञापन

2 of 5
लेदर जैकेट्स एवर ग्रीन है, जो कभी आउटडेट नहीं होती। पहले पुरुषों में इस जैकेट का काफी क्रेज रहता था, लेकिन अब लेदर जैकेट्स महिलाओं का भी फैशन स्टेटमेंट बन गया है। बूट्स के साथ इसे वियर करने पर आप काफी स्टाइलिश लगेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
रफ एंड टफ लुक चाहते हैं तो डेनिम जैकेट से अच्छा विकल्प कुछ नहीं हो सकता। इसमें भी ब्लू, ब्लैक और ऑफ व्हाइट शेड्स ट्राइ किया जा सकता है। वहीं लड़कियां डेनिम जैकेट के साथ चेरी, ब्राउन, पिंक रंगो को ट्राइ कर सकती हैं।

4 of 5
स्पोर्टी लुक में रहने वालों के लिए शैल जैकेट एकदम परफेक्ट है। जिप को गले तक चढ़ाकर खुद को पूरी तरह कवर भी कर सकते हैं। ब्‍लू डेनिम के साथ इसका कॉम्बिनेशन हर किसी पर अच्छा लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉम्बर जैकेट जितने आरामदायक होते हैं, पहनने के बाद उनका ही स्टाइलिश भी लगता है। हालांकि ये जैकेट हर कलर में अच्छा लगता है, लेकिन इसमें आर्मी ग्रीन कलर के साथ ब्लैक जीन्स पहनने से डिफरेंट ही लुक आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें