फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए फॉलो करें ये आइडिया, स्टाइलिश के साथ दिखेंगे अलग

Thu, 24 Jan 2019 06:59 PM IST
shubham लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
republic day
26 जनवरी नजदीक है ऐसे में ऑफिस जाने वाले लोगों के बीच इस बात की समस्या होती है कि वह उस दिन क्या पहनें। ज्यादातर दफ्तरों में इस दिन ड्रेस कोड होता है। इसे लेकर आप भी अपने सहकर्मियों के साथ कपड़ों को लेकर डिसक्स कर रहे होंगे। ऐसे में ड्रेस को लेकर आपकी कंफ्यूजन को हम थोड़ा कम कर देते है। आगे की स्लाइड्स में जाने कुछ टिप्स जिन्हें फॉलो कर आप थीम के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगेंगी।
विज्ञापन

2 of 7
republic day
लड़कों के लिए गणतंत्र दिवस के दिन ब्लेजर एक बहुत बढ़िया विकल्प है। ब्लेजर को फॉर्मल या कैज्युल ड्रेस पर कैरी कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे जींस और व्हाइट शर्ट के साथ टीमअप कर सकते हैं। यह आपको स्टाइलिश लुक देगा। इस दिन आप केसरिया या हरे रंग का ब्लेजर पहन अपने लुक को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
republic day
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप तिरंगे में से किसी भी रंग के सिंपल कुर्ते के साथ तिरंगा पगड़ी भी पहन सकते हैं। पगड़ी भारतीयों की पहचान होती है। ऐसे में आप थीम को फॉलो कर दूसरों से अलग नजर आएंगे।
 

4 of 7
republic day
गणतंत्र दिवस के मौके पर कुर्ता एक बेहतर विकल्प आपके लिए हो सकता है। वैसे तो कुर्ता किसी भी मौके पर पहना जा सकता है, लेकिन हरे या केसरिया रंग का कुर्ता आप इस खास दिन पर पहनेंगे तो बिल्कुल सूट करेगा। लड़कियां इस मौके पर प्लेन सफेद कुर्ता के साथ आप सफेद लेगिंग्स पहन सकती हैं और उस पर सैफ्रॉन कलर का दुपट्टा डाल सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
tiranga
आप चाहे तो व्हाइट साड़ी कैरी कर सकती हैं। थीम को फॉलो करने के लिए आप अपने हाथ में तिरंगा कलर की चूडियां पहन सकती हैं। इसके साथ आप खुले बाल और गोल्डन झुमके पहन अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
eye make up
आप मेकअप के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। इसके लिए आंखों को ट्राई लुक देने के लिए इनर आई को सिल्वर आईशैडो से कवर कर लें। इसके बाद ऊपर ऑरेंज आईशैडो और नीचे ग्रीन काजल पेसिंल लगाएं। यही नहीं, तिरंगे के तीनों कलर शैडो के तौर पर भी चूज किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
eye make up
अपने ट्रडिशनल लुक को और खास बनाने के लिए चेहरे और नाखुनों पर भी तिरंगे रंग का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप ट्राइकलर नेलपेंट और चेहरे पर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा बाजार में ट्राइकलर इयर रिंग्स, बैंगल्स, पर्स भी मौजूद हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें